पटना में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में 2 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार की राजधानी पटना के पास जेठुली गांव में पार्किंग को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। रविवार को इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद गुस्साई भीड़ ने कुछ इमारतों में भी आग लगा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह अन्य को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हालत सामान्य है। घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था बाद में पीएमसीएच रेफ कर दिया गया है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार घटना में गोली लगने से मरने वाले लोगों की उमेश नाम के एक शख्स के साथ बहस हुई थी। उमेश उस व्यक्ति के घर के बाहर पार्किंग के रास्ते में अपनी गाड़ी लगाकर गिट्टी उतार रहा था। पीड़ितों के परिजनों को बताया कि सिर्फ इतना कहने पर विवाद हुआ कि वह अपनी गाड़ी वहां से हटा ले।
मामला इतना बढ़ गया कि उमेश और उसके सहयोगियों, परिवार के लोगों ने फायरिंग की और घर को आग के हवाले कर दिया। पांच लोग मौके पर ही घायल हो गये। घायलों के नाम चनारिक राय, मुनारिक राय, रोशन कुमार, गौतम कुमार और नागेंद्र राय हैं। अस्पताल ले जाने के दौरान गौतम कुमार और रोशन का निधन हो गया है।
गांव के लोगों में गुस्सा, गाड़ियों के आगे के हवाले किया
छोटे सा विवाद इतनी बड़ी घटना में बदल गया है कि आसपास के लोग सकते में आ गये। ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घर को आग लगाई गई। इलाके में हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने एक जगह जमा होकर उमेश राय, राम प्रवेश राय, बच्चा राय, रितेश राय, संजीत राय पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि लोगों ने उमेश के घर और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस भी इस घटना को कंट्रोल करने में नाकाम सी दिखाई दे रही थी। फिलहाल माहौल शांत है। पटना-फतुहा पुरानी बाइपास रोड को जाम किया गया। भीड़ इतनी क्रोधित थी कि पुलिस से उमेश को भीड़ के हवाले करने की मांग की गई, उमेश के परिवार को पुलिस सुरक्षा के तहत जगह से लेे जाया गया।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह