नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर को टिकट, बीजेपी ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची, इस लिस्ट में 72 कैंडिडेट्स के नाम हैं शामिल
पहले ही जारी हो चुकी है 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नाम शामिल थे।

द न्यूज 15 ब्यूरो
नई दिल्ली। बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर उन्हें लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट मिला है। दिल्ली की दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। पूर्वी दिल्ली सीट से हर्ष मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया चुनाव मैदान में होंगे।

बीजेपी की नई लिस्ट में फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार टिकट मिला है। पौड़ी से बलूनी को उम्मीदवार बनाया गया है। सिरसा से अशोक तंवर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में चर्चा

इससे पहले लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बीजेपी हेडक्वार्टर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। पार्टी की तरफ से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में टिकट पर चर्चा हुई थी। मीटिंग से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की थी।

पहली सूची में मोदी, शाह समेत 195 नाम

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक मार्च को हुई बैठक में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई थी। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), अमित शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे, जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे। पार्टी की पहली सूची में 28 महिलाएं और 47 युवा शामिल थे। वहीं, 27 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से, 18 अनुसूचित जनजाति से और 57 अन्य पिछड़ा वर्ग से थे। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल और तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम की 11-11 सीट शामिल थी। वहीं, दिल्ली की पांच सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस