दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

दिल्ली में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के दौरान बड़ी लापरवाही हुई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा के नेहरू विहार वार्ड में 65 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जो जिंदा हैं, लेकिन चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके उन 65 में से 16 लोगों को कैमरे के सामने लेकर आए जिनका इलेक्शन कमिशन वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यह सब सोच-समझकर किया जा रहा है और इसके जरिए गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है।

 

 

 वोटर लिस्ट में मुस्तफाबाद के 65 लोग मृत घोषित

 

कांग्रेस का दावा है कि मुस्तफाबाद विधानसभा के एक वार्ड में 75 लोगों को मृत घोषित किया गया था, जिनमें से 65 लोग जिंदा अब तक पाए गए हैं. दिल्ली कांग्रेस की तरफ से बताया गया की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इन लोगों की पहचान और पुष्टि की. इन लोगों ने कैमरे के सामने अपने वोटर आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वे जिंदा हैं और सालों से दिल्ली में रह रहे हैं, इसके बावजूद वोटर लिस्ट में उनके नाम के आगे मृत लिखा हुआ है।

कांग्रेस ने अनवरी और छुट्टन के मामले भी सामने रखे हैं. पार्टी के मुताबिक, चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में अनवरी को मृत बताया गया है, जबकि वह जिंदा हैं. वहीं, छुट्टन का कहना है कि वह मुस्तफाबाद के नेहरू विहार, गली नंबर-8, शक्ति विहार में रहते हैं. उनके पास वोटर आईडी कार्ड भी है, लेकिन उन्हें भी वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है।

 

 

‘ये सोच-समझकर किया गया’

 

 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि, “जो लोग जिंदा हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है. यह सोच-समझकर किया गया है. किसी एक खास समुदाय की बात करने के बजाय हम यह कह सकते हैं कि जिन लोगों के साथ बीजेपी अपनी राजनीतिक लाइन नहीं मिला सकती, उन गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ ऐसा किया गया है।

 

 

अदालत का किया रुख

 

 

नेता अली मेहदी ने भी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन के सामने शिकायत उठाई. पार्टी के मुताबिक, 19 नवंबर को अली मेहदी इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंचे. कांग्रेस का दावा है कि अगर समय रहते यह मामला नहीं उठाया जाता तो फाइनल आने वाली सूची में इन लोगों के नाम कट सकते थे। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का रुख किया. अब पार्टी को अदालत के आदेश अपलोड होने और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

 

 

47.5 लाख वोट काटे जाने का दावा

 

कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि दिल्ली में SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 47.5 लाख वोट काटे गए हैं। पार्टी ने सवाल उठाया है कि जब एक ही वार्ड में इतनी बड़ी संख्या में जिंदा लोगों को मृत घोषित करने का मामला सामने आया है, तो दिल्ली के बाकी इलाकों में वोटर लिस्ट की स्थिति क्या होगी? कांग्रेस का आरोप है कि SIR के नाम पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    एस आर दारापुरी यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को…

    Continue reading
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    अपने मन के भीतर का वातावरण बदलें-दुनिया हमेशा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि