जाति जनगणना कराएगी केंद्र सरकार

संसाधनों के बंटवारे और आरक्षण नीति में मदद की उम्मीद

पटना/दिल्ली।दीपक कुमार तिवारी।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। यह जनगणना आगामी राष्ट्रीय जनगणना के साथ ही कराई जाएगी, जिसमें जनगणना फॉर्म में जाति का कॉलम शामिल रहेगा। इससे पूरे देश में विभिन्न जातियों की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सकेगा।

राजनीतिक जानकार इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-नीतीश गठबंधन का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं। विपक्ष लंबे समय से जाति जनगणना की मांग करता रहा है, खासकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे नेता इसे समाज के लिए जरूरी बता रहे थे। उनका तर्क रहा है कि जाति आधारित आंकड़ों से आरक्षण, संसाधनों के बंटवारे और सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियों को अधिक सटीक और प्रभावी बनाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला समाज के हर वर्ग के हित में लिया गया है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य करती रही है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने 2010 में केवल विचार का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई थी।

इस फैसले से INDIA गठबंधन को झटका लगा है, क्योंकि उन्होंने जाति जनगणना को एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनावों में इस्तेमाल किया था। वैष्णव ने बताया कि कुछ राज्यों ने अपनी ओर से प्रयास किए, लेकिन जातिगत जनगणना केंद्रीय विषय है और यह काम संगठित रूप से एकरूपता के साथ केंद्र द्वारा ही किया जाना चाहिए।

बिहार पहला राज्य था जिसने जातिगत जनगणना कराई थी, जिसका श्रेय तेजस्वी यादव और राहुल गांधी लेते रहे हैं। अब जब नीतीश कुमार और भाजपा एक साथ हैं, तो इस फैसले से NDA को चुनावी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जाति आधारित आंकड़े सरकार को नीतिगत निर्णयों और कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी हकीकत के अनुसार तैयार करने में मदद करेंगे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप