चोरी करके आगे बढ़ रहा चीन!

चीन एक ऐसा देश जो अपने आपको दुनिया का सबसे बेहतरीन देश दिखानें में पीछे नहीं हटता और हमेशा इसी कोशिश में नजर आता है कि सबको पीछे छोड़ आगे निकल जाए लेकिन चीन ये सब मेहनत करके नहीं बल्कि चोरी से आगे बढ़़ता है और ये हम नहीं बल्कि चीन से आई एक खबर के बाद पता चला है कि चीन खुद को आगे बढ़ने के लिए धोखाधड़ी का रास्ता अपनाता है।

पकड़ी गई चीन की चोरी

दरअसल चीन और चोरी साथ-साथ चलते हैं। कभी चीन पर डेटा चोरी, तो कभी जासूसी करने का आरोप लगता रहता है। दरअसल चीन चोरी के माल को अपना बनाकर बेचता है। और ये हम नहीं, बल्कि एक रिपोर्ट के जरिए पता चला है जहां इसका एक नया सबूत देखने को मिला है। दरअसल चीन गूगल के AI ब्लूप्रिंट को चुराने की फिराक में था, जिसके लिए उसने गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को संपर्क साधा। हालांकि चीन को चोरी पकड़ ली गई है।

दुनिया के सामने कैसे आयी चीन की चोरी?

चीन के 38 वर्षीय नागरिक लिनवेई डिंग को गूगल सीक्रेड चोरी के करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि चीन लंबे वक्त से अमेरिकी टेक कंपनियों की जासूसी कर रहा है, जिसे रोकने के लिए अमेरिकी बिडेन सरकार ने एक टास्क फोर्स बनाई है, जो टेक्नोलॉजी चोरी करने वालों की पहचान करती है। डिंग ने हार्डवेयर के साथ ही सॉफ्टवेयर चोरी के काम को अंजाम दिया है। Google AI मॉडल पर काम कर रहा है, जिसकी जासूसी चीन कर रहा था। इसके अलावा चिपसेट और मशीन लर्निंग की ब्लूप्रिंट को चोरी किया गया है।

इन आरोपों में फंसा चीन

आपको बतादें कि चीनी नागरिक साल 2019 से Google में काम कर रहा है। ऐसा मान जा रहा है कि उसने मई 2023 तक करीब 500 से ज्यादा सीक्रेट फाइल चोरी की है। गूगल ने डेटा चोरी के संदेह में 4 जनवरी 2024 को डिंग से उसका लैपटॉप कब्जे में लिया। डिंग को सीक्रेट फाइल चोरी के मामले में 10 साल तक की जेल काटनी पड़ सकती है। साथ ही जुर्माने के तौर पर 250,000 डॉलर देने पड़ सकते हैं।

लेखन: शिवानी मांगवानी

  • Related Posts

    V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    (मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस आर दारापुरी…

    Continue reading
    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    • By TN15
    • June 11, 2026
    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    • By TN15
    • June 11, 2026
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    • By TN15
    • June 11, 2026
    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी