कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, इन खतरों को लेकर चिंता जाता रहे एक्सपर्ट!

क्रिसमस और नए साल के कारण कोरोना के नए सब- वैरिएंट जेएन.1 के मामलों में जनवरी के पहले सप्ताह में उछाल दिखाई देगा जो तीन हफ्ते तक दिख सकता है. देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 412 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जिससे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,170 हो गई है. कर्नाटक में तीन मौतें भी दर्ज की गई हैं. वहीं कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन. 1 के भी 69 मरीज हो गए हैं. इनमें कर्नाटक से 34, गोवा से 14, महाराष्ट्र से 9, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं. देश के कुल 4170 कोरोना मरीज देश के 21 राज्यों में हैं. इनमें से सबसे अधिक 3096 मरीज केरल में ही हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि देश में कोरोना के मामले अगले हफ्ते बढ़ सकते हैं और जनवरी के पहले हफ्ते में कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी भी हो सकती है. इसका कारण क्रिसमस और नए साल में होने वाली भीड़-भाड़ को बताया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ऑफिसर्स ने यह आशंका इन्साकांग की रिपोर्ट के आधार पर जताई है, जिसमें बताया है कि कोरोना वायरस का नया सब-वैरिएंटजेएन. 1 भारत के 7 राज्यों में फैल गया है. नवंबर में जेएन. 1 के मामले सिर्फ केरल, कर्नाटक और गोवा में ही थे लेकिन अब यह अन्य राज्यों में फैल चुका है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, राजस्थान तक यह जेएन.1 पहुंच चुका है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य वैरिएंट्स की अपेक्षा जेएन. 1 सब-वैरिएंट तेजी से फैलता है. इसका कारण है कि इस वैरिएंट में एक एक्स्ट्रा म्यूटेशन है और इस कारण यह मजबूत इम्यूनिटी और वैक्सीनेटेड लोगों को भी आसानी से संक्रमित कर रहा है. ऐसे में आशंका है कि क्रिसमस और नए साल के कारण जनवरी के पहले सप्ताह में उछाल दिखाई देगा जो तीन हफ्ते तक दिख सकता है. इससे पहले कोरोना के मामले कम होने की उम्मीद नहीं है.

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया