किसान संघर्ष समिति करेगी डब्ल्यू टी ओ का पुतला दहन

किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान- मजदूर महापंचायत में किसानों, मजदूरों की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर 26 फरवरी को सुबह 10 बजे किसान संघर्ष समिति कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में किसंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक के बाद सुबह 11 बजे बस स्टैंड पर डब्ल्यू टी ओ (विश्व व्यापार संगठन) का पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। डब्ल्यू टी ओ का पुतला दहन करने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा इसलिए किया गया है क्योंकि डब्ल्यू टी ओ कृषि क्षेत्र पर सब्सिडी, मंडियां और जन वितरण प्रणाली समाप्त करने तथा आयात की जाने वाली फसल, दूध और फलों पर आयात शुल्क को समाप्त करने का पक्षधर है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि भारत को डब्ल्यू टी ओ से बाहर आना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च के पहले किसान संघर्ष समिति द्वारा जिले स्तर पर पंजाब हरियाणा बोर्डरों और मध्य प्रदेश में पुलिस दमन के खिलाफ , सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा मुक्ति के लिए ‘दिल्ली चलो’ यात्रा की जाएगी।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी