एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा, आतंकी की मेज़बानी करने वाले देश के पास उपदेश देने का हक नहीं

भारत ने 14 दिसंबर(बुधवार) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दीया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद, बिना पाकिस्तान का नाम लिए दो टूक जवाब दीया। आईए जानते हैं पूरा मामला

S Jaishankar

UN में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में (UNSC) की बैठक में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और सुधारित बहुपक्षवाद के लिए नई दिशा’ विषय पर खुली बहस की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘हम स्पष्ट रूप से आज बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. स्वाभाविक रूप से हमारे अपने विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम एक समानता बढ़ रही है कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती.’ विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि, जिस देश ने अल कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन की मेज़बानी की और पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसके पास उपदेश देने का हक नहीं । भारत की यह प्रतिक्रिया तब आई जब बिलावल भुट्टो ने यूएनएससी की भारत की दिसंबर की अध्यक्षता के तहत सुधारित बहुपक्षवाद (NORM) के लिए नई ओरिएंटेशन पर बहस के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया.

क्या कहा था पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि UNSC मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की छतरी के नीचे बहुपक्षीय समाधान शांति को बढ़ावा देने और संघर्षों को हल करने के लिए सबसे प्रभावी दृष्टिकोण प्रदान करते हैं. भुट्टो ने यह भी कहा कि यदि आप(भारत) बहुपक्षवाद की सफलता देखना चाहते हैं तो आप (भारत) कश्मीर की बात आने पर यूएनएससी के प्रस्ताव को लागू करने की अनुमति दे सकते हैं. साबित करें कि बहुपक्षवाद सफल होता है, साबित करें कि आपकी (भारत) अध्यक्षता में यूएनएससी सफल हो सकता है और हमारे क्षेत्र में शांति प्रदान कर सकता है.

Dr S Jaishankar
Dr. S Jaishankar

बता दें की एस जयशंकर ने जबसे विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, तबसे ही वह एसे कूटनीतिक बयानों के कारण सूर्खियां बटोरते आ रहे हैं।

भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC ) की अध्यक्षता

भारत ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को शुरू की। भारत की अध्यक्षता के चलते, 14 दिसम्बर को, ‘सुधारित बहुपक्षवाद’ के मुद्दे पर और 15 दिसम्बर को आतंकवादी कृत्यों के कारण अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक होगी । यह दूसरी बार है जब भारत ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है, इससे पहले भारत ने अगस्त 2021 सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की थी । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत की मौजूदा दो-वर्षीय सदस्यता जनवरी 2021 में आरम्भ हुई थी जो की दिसम्बर 2022 में समाप्त हो रही है.

वहीं आज संयुक्त राष्ट्र परिसर में स्थित नॉर्थ लॉन में, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महात्मा गांधी की अर्द्ध-प्रतिमा का अनावरण किया ।

राशि दुबे

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!