उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की है। राज्यसभा के महासचिव को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। यह निर्णय पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद लिया गया है, जिसके कारण उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हो गया था।

चुनाव आयोग ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 3 के तहत, केंद्र सरकार और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति से यह नियुक्तियां की हैं। रिटर्निंग ऑफिसर का कार्यालय नई दिल्ली में होगा। आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों वाला इलेक्टोरल कॉलेज मतदान करेगा। जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

  • Related Posts

    मंगू राम मुगोवालिया और आदि धर्म आंदोलन : पंजाब में दलितों के हक की लड़ाई के सौ साल
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    अखिलेश कुमार 11-12 जून, 2026 को ‘आदि धर्म…

    Continue reading
    जब पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज है!
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    कोलकाता के प्रतिष्ठित अख़बार The Telegraph के पूर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कल ये लोग रेप, गैंगरेप, लूटपाट, डकैती के मामलों को भी हिन्दू धर्म से जोड़ सकते हैं!

    • By TN15
    • July 1, 2026
    कल ये लोग रेप, गैंगरेप, लूटपाट, डकैती के मामलों को भी हिन्दू धर्म से जोड़ सकते हैं!

    दिल्ली जंतर-मंतर का 12वां दिन : वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच भूख जारी हड़ताल

    • By TN15
    • July 1, 2026
    दिल्ली जंतर-मंतर का 12वां दिन : वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच भूख जारी हड़ताल

    आस्था की चौखट पर असुरक्षा

    • By TN15
    • July 1, 2026
    आस्था की चौखट पर असुरक्षा

    भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह से माहुल सड़क निर्माण के लिए तत्काल सरकार बजट जारी करे : राजीव यादव

    • By TN15
    • July 1, 2026
    भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह से माहुल सड़क निर्माण के लिए तत्काल सरकार बजट जारी करे : राजीव यादव

    • डोमिसाइल कानून को रोकना असंवैधानिक : अखिलेन्द्र

    • By TN15
    • June 30, 2026
    • डोमिसाइल कानून को रोकना असंवैधानिक : अखिलेन्द्र

    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जारी

    • By TN15
    • June 30, 2026
    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जारी