Site icon Thenews15.in

वायरल हो रहा हेलमेट उतारकर खुद को टी थप्पड़ मारने वाले शख्श का वीडियो

एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार शख्स ट्रैफिक जाम में अचानक अपना हेलमेट उतारकर खुद को जोर-जोर से थप्पड़ मारने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक लाइट या जाम की स्थिति में गाड़ियां रुकी हुई हैं। वह व्यक्ति एक के बाद एक खुद को जोरदार थप्पड़ मारता है, मानो किसी गहरे दर्द या तनाव में हो। थोड़ी देर बाद वह फिर हेलमेट पहन लेता है। यह वीडियो उसके पीछे खड़ी कार से रिकॉर्ड किया गया लगता है।

वीडियो किसी दूसरे देश का बताया जा रहा है और यह कुछ महीने पहले भी शेयर हो चुका था, लेकिन अब दोबारा वायरल हो गया है। लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि अगर वे वहां होते तो उस शख्स को गले लगा लेते। एक यूजर ने लिखा, “आज की हकीकत यही है, दुनिया जितना दंभ भर ले, कितनी ही टेक्नोलॉजी हैं जिससे हम आपस में कनेक्ट रहते हैं, लेकिन डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करता है। रियल लाइफ में कोई किसी का दुःख दर्द समझने वाला मिलना मुश्किल है।”
यह वीडियो मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) पर बहस छेड़ रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत मदद की जरूरत होती है, और समाज को और संवेदनशील बनना चाहिए। अगर आपने वीडियो देखा हो, तो आपकी क्या राय है?
Exit mobile version