पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब वह हारी नहीं तो सीएम पद क्यों छोड़ें? इस पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन किया और लिखा कि उनका इस्तीफा न देने का फैसला पूरी तरह उचित है। संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “तत्कालीन CJI चंद्रचूड़ द्वारा उद्धव ठाकरे बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में दिए गए फैसले के अनुसार, अदालत ने उद्धव ठाकरे को उनके पद पर बहाल नहीं किया क्योंकि उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया था।
इंडिया अलायंस ममता बनर्जी के साथ- संजय राउतप्रेस कांफ्रेंस में संजय राउत ने कहा, “इंडिया अलायंस के कई नेताओं ने ममता बनर्जी से बात की है. उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी ने भी उनसे बातचीत की. हमको अब अधिक संघर्ष क्यों न करना पड़े, हम तैयार हैं. इंडिया अलायंस ममता बनर्जी के साथ है और हमेशा रहेगा. राहुल गांधी ने भी कहा है कि अगर किसी को खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी हार गई हैं, तो खुश मत हो. यह देश और लोकतंत्र की हार है। DMK का कहना है कि कांग्रेस को TVK ने सपोर्ट किया है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा, “जब किसी तीसरी पार्टी की आंधी आती है तो इस प्रकार की बातें होती हैं. ओरिजिनल वोटर इधर-उधर जाता है. तमिलनाडु में यही हुआ।

