पीएम नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस की मुलाकात ऐतिहासिक- जेपी नड्डा

नई दिल्ली| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस के बीच शनिवार को हुई मुलाकात को ऐतिहासिक बताते हुए इसे शांति, सद्भाव और अंतर-धार्मिक संवाद की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया है।

पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस के बीच हुए मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधान मंत्री और दुनिया के सबसे बड़े ईसाई संप्रदाय के सर्वोच्च प्रमुख के बीच बैठक इतिहास की किताबों के लिए उपयुक्त अवसर है। यह शांति, सद्भाव और अंतर-धार्मिक संवाद की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जेपी नड्डा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा , भारत एक जीवंत और समावेशी लोकतंत्र है, जहां ईसाई समुदाय ने राजनीति, फिल्म, व्यापार और सशस्त्र बलों जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की राह पर आगे बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि , रोम में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच वैसे तो यह मुलाकात सिर्फ 20 मिनट के लिए ही निर्धारित की गई थी लेकिन पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस के बीच यह बैठक एक घंटे तक चली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्यौता भी दिया है।

ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस अगर इस न्यौते को स्वीकार कर भारत आते हैं तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की यह उनकी पहली यात्रा होगी। आपको याद दिला दें कि इससे पहले पोप जॉन पॉल द्वितीय वर्ष 1999 में भारत आए थे। उस समय भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार थी और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। एक बार फिर भाजपा की सरकार ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पोप को भारत आने का निमंत्रण दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान जलवायु परिवर्तन रोकने और गरीबी दूर करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

  • Related Posts

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    क्या हुआ?   मार्च 2026 में (ऑपरेशन के…

    Continue reading
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    US जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट माइकल कुगेलमैन (अटलांटिक काउंसिल के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “