जेवर में पीएम मोदी ने यूपी की जनता को गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे, योगी ने गन्ना या जिन्ना कहकर अखिलेश पर साधा निशाना

गौतमबुद्धनगर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों के कार्यकाल में दिल्ली और लखनऊ के बीच विकास परियोजनाओं को लेकर खींचतान बने रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के 7 दशक के बाद उत्तर प्रदेश को पहली बार वो सब मिलना शुरू हुआ है जिसका यह प्रदेश हकदार रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही यह संभव हो पा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना और जिन्ना की बात कहते हुए एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों और पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए जनता को यह साफ-साफ संदेश देने की कोशिश की कि केंद्र और उत्तर प्रदेश , दोनों ही जगहों पर भाजपा सरकार होने की वजह से ही प्रदेश का तेजी से विकास संभव हो पा रहा है। कुछ महीनों बाद प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री के भाषण को मतदाताओं के लिए एक बड़ा संदेश भी माना जा सकता है।

राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर प्रदेश की जनता को सौगातें दे रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी पूर्वांचल और बुंदेलखंड जाकर हाल ही में वहां की जनता को भी सौगातें दे चुके हैं। इसी मिशन के तहत पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के पांचवें अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस एयरपोर्ट का लाभ दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर में रहने वाले करोड़ों लोगों को मिलेगा और इसलिए भाजपा को इससे चुनावों में फायदा मिलने की भी उम्मीद है।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने जिस अंदाज में इस एयरपोर्ट के फायदे बताए, प्रदेश के अन्य इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र किया और विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला, उससे भी यह साफ-साफ नजर आया कि भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है।

पीएम मोदी ने पहले की सरकारों पर उत्तर प्रदेश को अभाव और अंधकार में बनाए रखने के साथ- साथ झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब यूपी गरीबी, जात-पात, घोटाले, अपराधी-माफिया-नेता गठजोड़ से बाहर निकल कर निवेश का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश यानि उत्तम सुविधा , निरंतर निवेश की बात कहते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले की सरकारें केवल राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ घोषणाएं किया करती थीं और बाद में बहानेबाजी करती थीं। लेकिन हमारी सरकार ने इसका ध्यान रखा कि प्रोजेक्ट लटके भटके और अटके, नहीं क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्च र हमारे लिए राष्ट्रनीति का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ही अंदाज में विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिन्ना के अनुयायियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था। योगी ने कहा कि यहां की जनता दंगे करवाने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को सीधा संकेत देते हुए यूपी सीएम ने दावा किया प्रधानमंत्री मोदी इस इलाके को विकास की उंचाईयों पर पहुंचा रहे हैं। परियोजनाओं की लंबी लिस्ट को गिनाते हुए योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार इस इलाके के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास के मिशन में लगी हुई है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया