जवाहर नवोदय विद्यालय, सैन्दवार (बिजनौर) में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर रविवार को किया गया, इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य श्री अमरीश चौहान जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात सिल्वर जुबली बैच की ओर से उपस्थित पूर्व प्राचार्यों एवं शिक्षकों को उपहार भेंट किये व विद्यालय को आहूजा पोर्टबल म्यूजिक सिस्टम भेंट किया।

कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रीता सिंघल जी ने किया, राजीव सिंह, आलोक कुमार, सचिन राजपूत, पंकज सिंह, मुकेश गुप्ता,निरंकार सिंह, हरीश, जैनन्द्र, मयंक त्यागी,विकास, राजीव भारद्वाज, सुधीर, स्वाति चौधरी,एवं श्वेता अनुपम चौहान आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे और सभी को सम्मानित किया गया । शिक्षारत विद्यार्थियों के सतत कल्याण एवं सहयोग के उद्देश्य से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा – ‘जास’ JAAS ( JAWAHAR NAVODAY ALUMANI ASSOCIATION SAINDWAR) नामक संस्था की स्थापना की गई है।








