क्या अपनी पत्नी को सीएम बनाएंगे हेमंत सोरेन?

मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जायेंगे जेल ?ईडी के 7 समन के बाद भी हाज़िर नहीं हुए हेमंत सोरेन। क्या हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखण्ड की मुख्यमंत्री बनेंगी। इन सभी सवालों के जवाब आपको बुधवार को मिलने की उम्मीद है जब सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक होगी। झारखंड सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जमीन घोटाला और अवैध खनन के आरोपों में सीएम हेमंत सोरेन फंसते दिख रहे हैं। 3 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक बुलाई है। चर्चा तेज है कि इस बैठक में कल्पना सोरेन के नाम को आगे किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संबंध में कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। महाधिवक्ता राजीव रंजन से हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक भी हुई जिसमें सीएम के सचिव विनय चौबे भी शामिल रहे। कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सरकार को बचाने के लिए पत्नी कल्पना सोरेन को राजनीति में लाया जाएगा।

इस बीच राजभवन में बंद लिफाफे की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सात समन के बाद भी सीएम पूछताछ के लिए तैयार नहीं हुए। माना जा रहा है कि ईडी बड़ी कार्रवाई के मूड में है।

अगर राजभवन का लिफाफा खुला और हेमंत सोरेन की सदस्यता चली गई, तो झारखंड सरकार खतरे में आ जाएगी( इसी तरह अगर ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का फैसला लिया तब भी महागठबंधन की सरकार पर संकट छाएगा। माना जा रहा है। जेएमएम और गठबंधन में शामिल कांग्रेस-आरजेडी और माले विधायक की बैठक बुलाने के पहले मंगलवार को राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन सीएम आवास पहुंचे। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से काफी देर तक चर्चा की। ईडी की कार्रवाई और उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तमाम संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा हैं।

इससे पहले जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उनके त्यागपत्र को स्पीकर ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं। उनको विधायक दल का नेता चुनने में भी किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। सरफराज अहमद के इस फैसले की वजह को ठीक से समझने के लिए मुख्यमंत्री पर लगे अब तक के आरोप, ईडी की अब तक की पूछताछ और जमीन घोटाला मामले में जारी किए गए एक के बाद एक सात समन पर भी गौर करना होगा।

चर्चा तेज है कि 7 समन के बाद भी सीएम के ईडी के सामने पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय अब किसी बड़ी कार्रवाई का मन बना रहा है।साल 2023 में निवार्चन आयोग से राजभवन पहुंचे बंद लिफाफे की खूब चर्चा रही। लिफाफा पहुंचने के बाद हेमंत सोरेन ने विधायकों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए एक सप्ताह तक विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक रिसॉर्ट में ठहराया था। आज भी लिफाफे का रहस्य बरकरार है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पत्थर खनन लीज लेने को लेकर सवाल उठाया था। तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस से इस संबंध में शिकायत कर आरोप लगाया गया कि उनका यह काम गलत है। ऐसे में हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता निरस्त की जाए। राज्यपाल ने इसे तत्काल चुनाव आयोग के पास भेजकर राय मांगी थी। आयोग में सुनवाई की प्रक्रिया के बाद राजभवन को बंद लिफाफा मिला था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि अभी इसकी समीक्षा की जा रही है। चर्चा तेज है कि अब लिफाफा जल्द खुलेगा।। इस लिफाफे के खुलने के बाद हेमंत सोरेन की सदस्यता जा सकती है।

Related Posts

मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

एस आर दारापुरी  26 मई 2026 को मोदी…

Continue reading
जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

ऋषी तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 

  • By TN15
  • June 10, 2026
जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

  • By TN15
  • June 10, 2026
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

  • By TN15
  • June 10, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

  • By TN15
  • June 9, 2026
आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार