Yamuna Level : दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा, आसपास के इलाके खाली कराने का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है और यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित वहां से हटाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यमुना अभी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है।

दिल्ली में यमुना नदी के तटवर्ती निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिए अलर्ट जारी किया गया है और नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर 205.16 मीटर तक पहुंच गया है। लगातार बारिश के बाद इस साल जलस्तर में अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बंका ने कहा कि जल स्तर के 206 मीटर के स्तर को पार करने के बाद मंगलवार को सुबह लोगों को निकालने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि नदी के तटवर्ती निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है और लोागें को ऊंचाई वाले स्थानों पर भेजा जा रहा है। सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। बंका ने कहा कि जलस्तर में और वृद्धि की आशंका के मद्देनजर लोगों को सावधान करने के लिए घोषणाएं की जा रही है।दिल्ली में नदी के निकटवर्ती इलाकों को बाढ़ आशंकित क्षेत्र माना जाता है। यहां लगभग 37000 लोग रहते हैं। दो महीने के भीतर यह दूसररी बार है जब अधिकारियों ने बाढ़ जैसे हालत के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थान पहुंचाया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर जलस्तर मंगलवार सुबह पौने छह बजे 206 मीटर को पार कर गया। सुबह आठ बजे तक नदी में जलस्तर बढ़कर 206.16 मीटर हो गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच जलस्तर बढ़कर 206.5 मीटर हो सकता है। अधिकारियों ने हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह सात बजे लगभग 96,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना दी।

  • Related Posts

    ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

    ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच…

    Continue reading
    बचना मुश्किल लग रहा है जासूसी में फंसी ज्योति मल्होत्रा का !

    नई दिल्ली। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की परेशानी बढ़ती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

    • By TN15
    • May 20, 2025
    ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

    गद्दारी का साया?

    • By TN15
    • May 20, 2025
    गद्दारी का साया?

    “गद्दारी का साया: जब अपनों ने ही बेचा देश”

    • By TN15
    • May 20, 2025
    “गद्दारी का साया: जब अपनों ने ही बेचा देश”

    कलम लाऊँगा

    • By TN15
    • May 20, 2025
    कलम लाऊँगा