वाह रे भाजपा के राष्ट्रवाद, हत्यारे और बलात्कारी को जेड प्लस सुरक्षा!

चरण सिंह राजपूत
त्तर प्रदेश के चुनाव में गुंडे बदमाशों को ठिकाने लगाने का दावा कर रही भाजपा ने पैरोल पर जेल से बाहर आये डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत रहीम सिंह को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उनकी जान को खालिस्तान समर्थकों से जान का खतरा बताया जा रहा है। राम रहीम पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरो शिष्यों के बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। सुरक्षा तो राम रहीम से रामचंद्र छत्रपत्ति की परिजनों को है। जिन दो शिष्यों के साथ बलात्कार के दोष में वह सजा काङट रहा है उसके परिजनों को है। जब देश में सत्ता के लिए गुंडे, बदमाश, हत्यारे और बलात्कारी को सजा मिलने लगे तो समझ जाइये देश कहां जा रहा है। राम रहीम की भाजपा को वोट देने की अपील के बाद उसे जेट प्लस सुरक्षा मिलने के बाद अब तो यह भी लगने लगा है कि भाजपा पर लोकसभा चुनाव जितने के लिए पुलवामा हमला कराने के आरोप में भी कहीं न कहीं कोई दम है। वैसे भी पुलवामा आतंकी हमले में अभी तक कोई जांच नहीं होने की बातें सामने आती रही हैं।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिरकार किसी हत्यारे, बलात्कारी को किसी से जान का क्या खतरा हो सकता है। यदि खतरा है भी तो राम रहीम की पैरोल खत्म कर जेल में क्यों नहीं भेज दिया जाता। दरअसल राम रमीम पर भाजपा की मेहरबानी का बड़ा कारण पंजाब में उनके अपने समर्थकों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील है। राम रहीम को पैराल पर छोड़ा ही विधानसभा चुनाव की वजह है। वैसे भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी भाजपा पर राम रहीम से अपने समर्थकों से उसे वोट देने अपील कराने का आरोप लगाया है। तो क्या भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए वह गुंडे, बदमाश, हत्यारे, बलात्कारी को भी संरक्षण दे सकती है।
भाजपा को आंदोलित किसान तो नक्सली, आतंकी, देशद्रोही नजर आते हैं । किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, योगेंद्र यादव, पत्रकार रवीश कुमार को भाजपा समर्थक कितनी धमकियां देते रहते हैं यह सब कुछ भाजपा सरकारों को दिखाई नहीं देता है। तो यह माना जाए कि अब भाजपा जेल में भी राम रहीम को दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा देकर भाजपा ने राम रहीम के साथ अपने संबंधों को उजागर कर दिया है। वैसे भी पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर मनोहर लाल खट्टर अपने कैबिनेट के साथ राम रहीम के दरबार में माधा टेकने गये थे। खट्टर पर राम रहीम के भाजपा को जितवाने के बदले ५० लाख रुपये का चंदा देना का भी आरोप है।

दरअसल अब उन्हें शीर्ष स्तरीय सुरक्षा कवर देने का फैसला हरियाणा सरकार का है। क्या राम रहीम कोई समाजसेवक है, कोई गणमान्य व्यक्ति है ? एक हत्यारे और बलात्कारी पर भाजपा इतनी मेहरबानी क्यों है। क्या जेल से ज्यादा सुरक्षा भी कहीं मिल सकती है ? जिस व्यक्ति ने अपने कुकर्म उजागर करने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कर दी हो अपनी दो डेरा शिष्यों के बलात्कार किया हो। उस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा देकर खट्टर सरकार क्या साबित करना चाहती है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था। इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया था।
दरअसल सरकार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक खतरे के आकलन के आधार पर किसी व्यक्ति को सुरक्षा विवरण प्रदान करती है। भारत में एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस की सुरक्षा दी जा जाती है। जेड प्लस श्रेणी सबसे ऊंची है। देश में केवल सबसे महत्वपूर्ण लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इन श्रेणियों के अलावा एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) कवर केवल प्रधानमंत्री और उनके परिवार परिवार के लिए है। राम रहीम क्या है ?

Related Posts

समाजवादी आंदोलन !

राजकुमार जैन संसद विधानसभाओं में समुचित प्रतिनिधित्व, सत्ता…

Continue reading
Special on Hindi Journalism Day : फेक न्यूज की आड़ में पत्रकारिता

अरुण श्रीवास्तव दशकों से संक्रमण के दौर से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अग्निवीरों पर मेहरबान योगी सरकार, पीएसी में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण! 

  • By TN15
  • June 3, 2025
अग्निवीरों पर मेहरबान योगी सरकार, पीएसी में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण! 

चाची बन गई कातिल, भतीजे की हत्या कर चुनवा दिया दीवार में!

  • By TN15
  • June 3, 2025
चाची बन गई कातिल, भतीजे की हत्या कर चुनवा दिया दीवार में!

जब माउंटबेटन ने की थी भारत – पाकिस्तान बंटवारे की घोषणा!

  • By TN15
  • June 3, 2025
जब माउंटबेटन ने की थी भारत – पाकिस्तान बंटवारे की घोषणा!

सीएसएमआईए पर विदेशी नागरिक से 51.1 किलोग्राम की कोकीन बरामद!

  • By TN15
  • June 3, 2025
सीएसएमआईए पर विदेशी नागरिक से 51.1 किलोग्राम की कोकीन बरामद!

शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 3, 2025
शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

ज्योति गुप्ता ने किया नामांकन,आदर्श वार्ड बनाने में मेहनत करूंगी : ज्योति गुप्ता

  • By TN15
  • June 3, 2025
ज्योति गुप्ता ने किया नामांकन,आदर्श वार्ड बनाने में मेहनत करूंगी : ज्योति गुप्ता