पत्‍नी को बनाया MLA, अब बहू को दिया टिकट, गायत्री प्रजापति के परिवार पर आखिर इतना क्यों मेहरबान हैं अखिलेश

शिल्पा प्रजापति ने विधानसभा चुनाव 2022 में अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी व अपनी सास महाराजी देवी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। महिलाओं को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई।

द न्यूज 15 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। पार्टी ने जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को अमेठी-सुलतानपुर से विधान परिषद सदस्य पद के लिए टिकट दिया है। वह आज नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी सपा की टिकट पर अमेठी से विधायाक चुनी गईं। गायत्री प्रजापति रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

कौन हैं शिल्पा प्रजापति- समाजशास्त्र से ग्रेजुएट शिल्पा प्रजापति, गायत्री प्रजापति के बड़े बेटे अनिल प्रजापति की पत्नी है। दोनों की शादी फरवरी 2015 में हुई। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी व अपनी सास महाराजी देवी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने महिलाओं को एकजुट करने में बड़ी भूमिका अदा की। इसके बदौलत अनिल की मां महाराजी देवी ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह को 18 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। ऐसे में पार्टी ने गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा को अमेठी-सुलतानपुर सीट से एमएलसी उम्मीदवार बनाया है।

9 अप्रैल को चुनाव, 12 को परिणाम- उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से चल रही है। इसकी आखिरी तिथि 22 मार्च है। 23 मार्च को नामांकन का जांच होगा और 25 मार्च तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते है। एमएलसी के लिए सभी सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होंगे और 12 अप्रैल को नतीजे आएंगे।

  • Related Posts

    बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चल दिया बड़ा दांव

    नई दिल्ली/पटना। हाल ही में लोकसभा में विपक्ष…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित मल्टी-मॉडल हब और सब-वे का लोकार्पण

     यातायात और पैदल यात्रियों के लिए मिलेगी बेहतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ होंगे बीजेपी की ओर से पीएम पद के दावेदार ?

    • By TN15
    • May 19, 2025
    योगी आदित्यनाथ होंगे बीजेपी की ओर से पीएम पद के दावेदार ?

    बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चल दिया बड़ा दांव

    • By TN15
    • May 19, 2025
    बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चल दिया बड़ा दांव

    29 मई के ऐतिहासिक आंदोलन की तैयारी जोरों पर: किसान सभा का जनसंपर्क अभियान तेज

    • By TN15
    • May 19, 2025
    29 मई के ऐतिहासिक आंदोलन की तैयारी जोरों पर: किसान सभा का जनसंपर्क अभियान तेज

    इंसानियत अभी भी ज़िंदा हैं

    • By TN15
    • May 19, 2025
    इंसानियत अभी भी ज़िंदा हैं

    गद्दारी का जाल : देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    • By TN15
    • May 19, 2025
    गद्दारी का जाल : देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    आरक्षण: पीढ़ीगत विशेषाधिकार या वास्तविक न्याय?

    • By TN15
    • May 19, 2025
    आरक्षण: पीढ़ीगत विशेषाधिकार या वास्तविक न्याय?