केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह राठौर के निधन पर किया शोक व्यक्त

करनाल (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरेंद्र राठौर के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री भूपेंद्र सिंह राठौर के निधन पर उनके निवास स्थान सेक्टर-13 में जाकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने समाज उत्थान व एकजुटता के लिए सदैव समर्पित भाव से योगदान दिया, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री भूपेंद्र सिंह राठौर वकालत के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री भूपेंद्र सिंह राठौर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका दिल्ली में गत दिनों निधन हो गया था।
इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नगर निगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज गुप्ता, जगदेव पाढा, सागर चंदेल, अशोक भंडारी, वीर विक्रम, एसपी चौहान, राजेन्द्र आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज हलके के गांव पीपलवाली में गुरुद्वारे का उद्घाटन किया और अरदास की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और अपने हल्के की सुख…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल के रेलवे रोड पर स्थित काम्बोज धर्मशाला में सुना मन की बात कार्यक्रम करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज यहां रेलवे रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 2 views
    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण