मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : प्रवीण लाठर

भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल : प्रवीण लाठर

करनाल रेस्ट हाउस में शहरी मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

करनाल, (विसु)। स्थानीय पी.डब्लू.डी रेस्ट हाउस में करनाल विधानसभा के शहरी मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर एवं करनाल विधायक जगमोहन आनंद से शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी ने मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय करवाया गया एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वास व्यक्त करता हूं कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। लगातार पार्टी तेजी के साथ विकास कर रही है तथा देश एवं प्रदेश में पार्टी नया इतिहास भी रच रही है।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद , जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर,शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी सहित मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपक गोदारा की IAS परीक्षा में सफलता पर दिल्ली देहात द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

    नई दिल्ली (महेश मिश्रा): भरथल गाँव निवासी युवा दीपक गोदारा की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 92वीं रैंक प्राप्त करने पर दिल्ली देहात के लोगों…

    पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाकर दी श्रद्धांजलि

    करनाल, (विसु)। पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उसके जन्म दिन पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगाए गए रक्त दान शिविर में भागीदारी को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपक गोदारा की IAS परीक्षा में सफलता पर दिल्ली देहात द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 5 views
    दीपक गोदारा की IAS परीक्षा में सफलता पर दिल्ली देहात द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

    पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाकर दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 4 views
    पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाकर दी श्रद्धांजलि

    कोई इतनी बड़ी गैरजिम्मेदाराना हरकत भी कर सकता है ?

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 5 views
    कोई इतनी बड़ी गैरजिम्मेदाराना हरकत भी कर सकता है ?

    ननिहाल से लौट रही बच्ची की बस की ठोकर से मौत

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 4 views
    ननिहाल से लौट रही बच्ची की बस की ठोकर से मौत

    मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. अशोक कुमार वर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 5 views
    मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. अशोक कुमार वर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री ने महाबोधि अतिथिगृह और मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का किया उद्घाटन

    • By TN15
    • May 1, 2025
    • 4 views
    मुख्यमंत्री ने महाबोधि अतिथिगृह और मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का किया उद्घाटन