लगातार बढ़ रहा था जीत का अंतर, 7वीं बार राजा भैया जीते तो सही पर सपा ने लगा दी मार्जिन पर कुंडी

 कुंडा में राजा भैया को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाला था। हालांकि, राजा भैया के किले को भेद पाने में सपा नाकाम रही।

लखनऊ । जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। राजा भैया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव से करीब 40 हजार वोटों से हरा दिया है। राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। कुंडा से विधायक राजा भैया ने गुलशन यादव को 40 हजार वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार को 10798 वोट मिले हैं। बसपा को कुंडा विधानसभा सीट पर 1612 वोट मिले हैं। राजा भैया का 1993 से कुंडा सीट पर दबदबा बरकरार है। हालांकि, अबकी जीत का अंतर कम जरूर रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया को 1,35,900 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के उम्मीदवार जानकी शरण को 32,950 वोट मिले थे। इस तरह राजा भैया 1,03,647 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचे थे।

राजा भैया ने एक चुनावी रैली के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा था, “बहुत बर्दाश्त कर लिया, लेकिन अब जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि लोगों को गलतफहमी है कि सपा जीत रही है। लेकिन न तो सपा जीतेगी और न हम सपा को जीतने देंगे।”बता दें कि गुरुवार को घोषित हो रहे नतीजों में सत्ताधारी भाजपा 270 सीटों पर बढ़त बनाकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं, सपा 128 सीटों पर आगे है जबकि बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Related Posts

कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

भारतीय क्रिकेट के महान इतिहास में विराट कोहली…

Continue reading
शमशान की जमीन पर भवन निर्माण से बवाल

 जन भावनाओं के खिलाफ निर्णय न लेने की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 नोएडा में साढ़े तीन साल की बच्ची की कोविड-19 से मृत्यु!

  • By TN15
  • June 6, 2025
 नोएडा में साढ़े तीन साल की बच्ची की कोविड-19 से मृत्यु!

बूंद बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने दे दी परमाणु युद्ध की धमकी!

  • By TN15
  • June 6, 2025
बूंद बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने दे दी परमाणु युद्ध की धमकी!

भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • June 6, 2025
भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी 

पीएम मोदी ने किया जम्मू कश्मीर में चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्धघाटन !

  • By TN15
  • June 6, 2025
पीएम मोदी ने किया जम्मू कश्मीर में चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्धघाटन !

आमने सामने आये एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप!

  • By TN15
  • June 6, 2025
आमने सामने आये एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप!

आईएमएस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

  • By TN15
  • June 5, 2025
आईएमएस में मनाया गया पर्यावरण दिवस