दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा रास्ते में कार से उतरकर भागा, बाराती भी हो गए रफूचक्कर

द न्यूज 15 

रामपुर। यूपी के रामपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक परिवार में शादी थी। लड़की वाले बारातियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारात समय से नहीं पहुंची थी। मामले की जब जानकारी की गई तो सभी हैरान रह गए। घर से बारात लेकर निकल चुका था। बारातियों के साथ दूल्हा रास्ते में कार से उतरा और भाग निकला। दूल्हे को भागता देखकर बाराती भी दुबक लिए। दरअसल तेज गति से आ रही दूल्हे की कार ने सड़क पार कर रहे मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद डरा सहमा दूल्हा कार से उतरकर किसी के घर में जाकर छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया के चलते बारात देरी से पहुंची। मामला जब गांव में पहुंचा तो संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

मामला बुधवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर फरीदपुर का है। यहां इसरार सलमानी की बेटी की बारात तहसील क्षेत्र के गांव जालफ नगला से आई थी। जैसे ही दूल्हे की तेज गति से आ रही कार ने गांव में प्रवेश किया। तभी गांव निवासी जाबुल हसन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन सड़क पार करते हुए दूल्हे की कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद चालक व दूल्हा घबरा गया और कार को मौके पर ही छोड़ कर गांव में खिसक लिया। ग्रामीणों द्वारा दोनों को काफी तलाश किया। लेकिन किसी घर में छुपे होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर बालक के शव एवं दूल्हे की कार को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए ओर गांव के ही संभ्रांत लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। तब जाकर वर वधू पक्ष ने राहत की सांस ली। बाद में सभी शादी की रस्मे शुरू हुईं।

दुर्घटना के बाद निकाह में हुई देरी : दूल्हे की कार की टक्कर से हुई मासूम की मौत के बाद वधू पक्ष के लोगों में भी हड़कंप मच गया। जिससे चल रहा खाना आदि का कार्यक्रम रुक गया। वहीं दूल्हे के गायब हो जाने से वर पक्ष भी परेशान दिखाई दिया। दुर्घटना के कारण चार घन्टे निकाह में भी देरी हुई। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण बाद में विवाह की रस्मे शुरू हुई ओर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Posts

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्त!

जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से…

Continue reading
बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!

पटना/रांची। पटना से रांची जा रही इंडिगो की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लालू और नीतीश के होते हुए पीएम मोदी का नहीं चल पाएगा जादू!

  • By TN15
  • June 4, 2025
लालू और नीतीश के होते हुए पीएम मोदी का नहीं चल पाएगा जादू!

भारत की बढ़ती ताकत और रूस से हथियार खरीदने की वजह से बदला ट्रंप का व्यवहार !

  • By TN15
  • June 4, 2025
भारत की बढ़ती ताकत और रूस से हथियार खरीदने की वजह से बदला ट्रंप का व्यवहार !

जासूसी के आरोप में एक और यूटूबर गिरफ्तार ? 

  • By TN15
  • June 4, 2025
जासूसी के आरोप में एक और यूटूबर गिरफ्तार ? 

तो चुगली मिशन बन गया है पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ?

  • By TN15
  • June 4, 2025
तो चुगली मिशन बन गया है पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ?

मिटटी के बकरे की बलि देने पर जोर!

  • By TN15
  • June 4, 2025
मिटटी के बकरे की बलि देने पर जोर!

भू माफियाओं की ठगी का शिकार लोग दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर!

  • By TN15
  • June 4, 2025
भू माफियाओं की ठगी का शिकार लोग दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर!