पटना में कोहरे से गिरेगा तापमान, सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास

 रहें सावधान

 पटना। बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं है। दिन और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की सुबह राज्य के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। शनिवार से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट के असर है। तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। वही मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है क्योंकि ऐसे मौसम में वायरल बुखार और ठंड लगने की समस्या आम हो जाती है जिसके कारण मौसम में बदलाव होने से बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधान रहने की आवश्यकता है। बुधवार को पटना सहित प्रदेश के 29 शहरों के न्यूनतम और 22 के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 10 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा और 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। एक सप्ताह के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। 27 नवंबर को अररिया का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पटना का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा बुधवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान साफ होता गया। न्यूनतम तापमान में 0.4 और अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में यूं तो अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है लेकिन जल्द ही बिहार में ठंड बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि कटिहार, मधेपुरा, वैशाली, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, जहानाबाद, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कुछ जिलों में कोहरे का दौर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

    पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। चनपटिया प्रखंड के मनुआ पुल…

    Continue reading
    दमदार होगा बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला 

    कांग्रेस और वामदलों को हो सकता है फायदा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

    • By TN15
    • May 17, 2025
    5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

    पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

    • By TN15
    • May 17, 2025
    पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • May 17, 2025
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

    मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

    • By TN15
    • May 17, 2025
    मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

    सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

    • By TN15
    • May 17, 2025
    सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

    वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!

    • By TN15
    • May 17, 2025
    वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!