Sahara Protest : नोएडा सहारा मीडिया में बवाल, मीडिया हेड को खदेड़ा !

वेतन न देने और कम करने से गुस्से हैं सहारा मीडियाकर्मी, परिसर में धरने पर बैठे, लाइट काटी, प्रबंधन ने पुलिस बुलाई 

नोएडा सहारा मीडिया परिसर में वेतन को लेकर बवाल हो गया है। सहारा मीडियाकर्मियों ने गुस्से में लाइट काट दी है। कर्मचारी काम रोककर परिसर में धरने पर बैठ गये हैं। पता चला है कि सहारा मीडिया के प्रबंधन ने पुलिस बुला ली है। यह गुस्सा कर्मचारियों में इस बात को लेकर है कि कई महीने में वेतन नहीं मिल रहा था कल जो वेतन दिय गया है वह बहुत कम है।

30000 से ज्यादा वेतन पाने वालों का 18 हजार रुपये और उससे कम पाने वालों को उससे भी कम कर दिया गया है। उसका कोई भरोसा नहीं कब मिलेगा। इस प्रोटेस्ट मंे सहारा टीवी के कर्मचारियों के अलावा ड्राइवर और चपरासी भी हैं। जानकारी तो यह भी मिली है कि मीडिया हेड सुमित राय के भी एक दो लग गये हैं। उन्हें खदेड़ दिया गया है। कर्मचारियों ने उनकी हेकड़ी निकाल दी है। कर्मचारी बहुत गुस्से में हैं किसी की एक नहीं सुन रहे हैं।

दरअसल सहारा मीडिया में 2015 से लगातार आंदोलन चल रहा है। बीच बीच में कर्मचारी काम करने लगते हैं जब प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतर आता है तो फिर से आंदोलन शुरू हो जाता है। गत दिनों भी सहारा टीवी के कर्मचारी धरन पर बैठे थे। अब देखना यह है कि सहारा प्रबंधन इन कर्मचारियों को मना पाता है या फिर आंदोलन उग्र रूप धारण करता है।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया में होगा एक और आंदोलन!

    खतरे में सहारा टीवी के 250 कर्मचारियों की नौकरी  द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। सहारा मीडिया में एक बार फिर से आंदोलन की आग सुलग रही है। जानकारी मिली…

    Sahara News : बकाया भुगतान को लेकर सहारा मीडिया कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रोटेस्ट 

    गेट पर मीडिया हेड सुमित राय और सहारा ग्रुप के खिलाफ की जमकर नारेबाजी  नोएडा। नोएडा के सेक्टर 11 स्थित सहारा मीडिया कार्यालय आजकल धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    ताबूत की कीलें

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    ताबूत की कीलें

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 8 views
    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान