
जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने उड़ीसा के अस्का थाने में सहारा के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
भुगतान को लेकर देश में सहारा के खिलाफ जगह-जगह प्रोटेस्ट किया जा रहा है। चाहे बिहार हो, उत्तर प्रदेश हो, झारखंड हो, पश्चिमी बंगाल हो या फिर मध्य प्रदेश सभी जगहों पर सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। बुधवार को उड़ीसा के अस्का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन कर सहारा इंडिया के खिलाफ 100 एफआईआर दर्ज कराइ गई।

बुधवार को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार परिदा की अगुआई में न केवल प्रदर्शन किया गया बल्कि उड़ीसा के अस्का पुलिस स्टेशन में 100 एफआईआर दर्ज कराई गई। इस एफआईआर में सुब्रत राय समेत सहारा इंडिया के सभी निदेशक भी शामिल हैं। इस अवसर पर निवेशकों ने एक भी रैली निकाली तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सुब्रत राय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।