Sahara India : तो क्या संघर्ष के दौर में सुब्रत राय को गिरवी रखने पड़ गए थे पत्नी के गहने ?

Sahara India : यूनिवर्सिटी टॉपर से शादी करने के बाद बदल गई थी सहारा श्री के जिंदगी 

चरण सिंह राजपूत 
Sahara India : रंगीन मिजाज के माने जाने वाले सुब्रत राय ने भले ही कारोबार के क्षेत्र में बुलंदी छुई हो पर पढ़ने-लिखने में वह कमजोर रहे हैं। इसे सुब्रत राय का बढ़ता कारोबार कहें या फिर सुब्रत राय का बात करने का मनमोहक तरीका उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं स्वप्ना रॉय से प्रेम विवाह किया है। सहारा में बड़ी भाभी के नाम से जाने जाने वाली स्वप्ना रॉय से सुब्रत राय की मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दिल फेंक सुब्रत राय का दिल स्वप्ना पर आया तो  उन्होंने अपने प्यार का इजहार करने  में ज्यादा देर नहीं लगाई। स्वप्ना की हामी होते ही दोनों ने शादी कर ली। यह वह दौर था कि जब सुब्रत राय अपने कारोबार को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

Also Read : फिर भी राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक रुतबा रहा है सुब्रत राय का

Sahara India, Subrata Roy, Royal Style, Peace Happiness Satisfaction, Rendezvous With Simi Garewal, White House, Sahara Sports Meet

बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया था। सहारा से जुड़े पुराने लोग बताते हैं कि सुब्रत राय और स्वप्ना राय दोनों का अफेयर करीब छह साल तक चला था। कहा तो यहां जाता है कि Swapna Roy ने ही सुब्रत राय की अंग्रेजी सुधारने में भी मदद की है। यह भी कह सकते हैं कि आज की  तारीख में सुब्रत राय जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं वह स्वप्ना राय की ही देन है। खुद सुब्रत रॉय भी इस बात को स्वीकारते हैं।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

जब गिरवी रखने पड़ गए थे पत्नी के गहने

देश के बड़े उद्यमी जाने वाले सुब्रत राय के शुरुआती करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था कि जब उन्हें अपनी पत्नी के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए थे। ये बातें सुब्रत रॉय ने खुद सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous With Simi Garewal में बताई थी। सुब्रत राय ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनसे वो बात कभी नहीं भूली जाती कि, ‘उन्हें स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े थे।’ शो में ही उन्होंने कहा था कि, ‘उस बात को भुलाने और पश्चाताप करने के लिए सुब्रत रॉय अपनी पत्नी के हर एक जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारा सोना और गहने उपहार स्वरूप देते हैं।’ सुब्रत राय अब तक अपनी पत्नी को बहुत सारे गहने दे चुके हैं। शो में इस पर बात करते हुए सुब्रत राय ने कहा था कि, ”आज उनकी पत्नी स्वप्ना राय के पास इतने गहने हो गए हैं कि वह खुद मुझे मना करने लगी हैं  कि अब ये सब देना बंद करो।”

Sahara India, Subrata Roy, Royal Style, Peace Happiness Satisfaction, Rendezvous With Simi Garewal, White House, Sahara Sports Meet

ईश्वर में रखते हैं विश्वास

बताया जाता है कि Subrata Roy बचपन से ही ईश्वर और किस्मत में गहरी आस्था रखते हैं। सुब्रत रॉय का मानना है कि उनके पास जो भी वह सब ईश्वर की कृपा से ही है।

Sahara India, Subrata Roy, Royal Style, Peace Happiness Satisfaction, Rendezvous With Simi Garewal, White House, Sahara Sports Meet

मिले चुके हैं ये अवॉर्ड

सुब्रत रॉय ने साल 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्‍ट लंदन से डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्‍त की। इसके साथ उन्होंने बिजनेस आइकन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2011, टीवी आइकन ऑफ द ईयर 2007, Global Leadership Award 2002, बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2002, रोटरी इंटरनेशनल कर्मवीर अवॉर्ड 1995 जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इतना ही नहीं वह 2003 से लगातार कई वर्षों तक इंडिया टुडे की 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में रहे हैं।

किताबें लिखने के भी हैं शौकीन

सुब्रत रॉय सहारा किताबें लिखने का शौक रखते हैं। इन्होंने अब तक करीब 4 किताबें लिखी हैं। जिनका नाम ‘ peace happiness satisfaction’, ‘मान सम्‍मान आत्‍मसम्‍मान’, ‘लाइफ मंत्रा’ और ‘थिंक विद मी’ है। हालांकि उनकी इन किताबों को लिखने में राष्ट्रीय सहारा के संपादक रहे विभांशु दिव्याल ने उनकी मदद की थी।

जब बेटे की शादी में शामिल हुए देश-दुनिया के फेमस लोग

सुब्रत रॉय और स्वप्ना के दो बेटे हैं- सुशांतो औऱ सीमांतो राय। दोनों पिता के कारोबार से ही जुड़े हुए हैं। आज की तारीख में दोनों ही विदेश में जाकर बस गए हैं। सुब्रत राय ने साल 2004 में अपने दोनों बेटों की शादी एक ही दिन कराई थी। 2004 में हुई सुब्रत रॉय के बेटों की शादी बेहद Royal Style में हुई थीं और इस शाही इवेंट में लगभग 10,000 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। इस शादी समारोह में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेट स्टार्स और देश-दुनिया के तमाम बड़े लोग सुब्रत रॉय के लखनऊ वाले घर सहारा शहर में चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे।

सुब्रत राय की राजनीति के क्षेत्र में इतना रुतबा था कि देश के लगभग सभी दलों के नेता इस शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां तक कि तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी समारोह में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav, महासचिव अमर सिंह, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तो परिवार की तरह शादी समारोह में पधारे थे। दरअसल बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से सुब्रत रॉय की बहुत अच्छी दोस्ती है, जोकि कई बार जगजाहिर भी हो चुकी है।

सहारा के पास है ‘अपार संपत्ति’

भले ही आज की तारीख में सहारा निवेशक सुब्रत राय पर दो लाख करोड़ की देनदारी बताकर उनके खिलाफ सड़कों पर हों पर सुब्रत रॉय की निजी जिंदगी बेहद लग्जरी रही है। एक समय उनके पास तमाम प्राइवेट जेट्स और हेलिकॉप्टर थे। यही नहीं सहारा का बंगला White House की तर्ज पर तैयार किया गया था। करीब दो दशकों तक भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोन्सर्ड रही सहारा समूह की संपत्ति एक समय में 11 अरब डॉलर से भी ज्यादा की बताई जाती रही है। खुद सुब्रत राय अपनी संपत्ति तीन लाख करोड़ से अधिक की बताते रहे हैं।  फाइनेंस, हाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, और मीडिया हाउस से लेकर एविएशन तक के क्षेत्र में सुब्रत राय का अपना जलवा था। यही नहीं बीबीसी की 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी उनका मालिकाना हक था। भारतीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने से लेकर फॉर्म्युला वन रेसिंग टीम के भी वह मालिक थे।

सहारा प्रमुख का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलीशान महल है। यही नहीं लखनऊ में ही इनकी करोड़ों की संपत्ति है। सहारा शहर के नाम से 310 एकड़ जमीन पर पूरा एक शहर है है। जब भी कोई इवेंट्स यहां पर होता है तो लगता है जैसे दूसरी दुनिया में आ गए हों। एक समय था कि सहारा के हर बड़े इवेंट्स यहां पर ही हुआ करते थे। राजनीति, बॉलीवुड और खेल क्षेत्र की एक से बढ़कर एक हस्ती यहां पर पधार चुकी हैं। Sahara Sports Meet
का समापन भी यहां पर ही हुआ करता था। सुब्रत राय के पास रोल्स रॉयस, बेनटली और बीएमडब्लू जैसी महंगी कारों का भंडार माना जाता है। हालांकि सुब्रत रॉय निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए न लौटाने के मामले में जेल की सजा भी काट चुके हैं। 2016 से वह पैरोल पर जेल से बाहर हैं। दरअसल 2016 में अपनी माता के निधन पर वह तिहाड़ जेल से बाहर आये थे।

  • Related Posts

     1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड योजना में सबसे ज्यादा डोनेशन देने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अफसरों पर…

    अब भारत में भी जल्द खेती करेंगे रोबोट

    सुभाष चंद्र कुमार  आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से AI और रोबोटिक्स की खूब चर्चा हो रही है। अब इंसानों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 6 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 8 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस