हरियाणा हिंदी साहित्य अकादमी के वर्ष 2022 के वार्षिक परिणामों में देरी।

अकादमी मर्ज का बहाना कब तक चलेगा, क्या अकादमी नहीं कर पा रही सही से कार्य? राज्य के मुख्यमंत्री जिस संस्था के अध्यक्ष हो वही संस्था अगर सही से काम न करें तो बाकी संस्थाओं की स्थिति का अंदाज़ा आप लगा सकते है।

चंडीगढ़: साहित्य किसी भी देश और समाज का दर्पण होता है। इस दर्पण को साफ़-सुथरा रखने का काम करती है वहां की साहित्य अकादमियां। लेकिन सोचिये क्या होगा? जब देश या राज्य का आईना सही से काम न कर रहा हो तो वहां की सरकार पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। जी हाँ, ऐसा ही कुछ हो रहा है देश की राजधानी दिल्ली से सटे हिंदी प्रदेश हरियाणा में। यहाँ की हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष है राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। मुख्यमंत्री जिस संस्था के अध्यक्ष हो वही संस्था अगर सही से काम न करें तो बाकी संस्थाओं की स्थिति का अंदाज़ा आप लगा सकते है।

 

हरियाणा हिंदी साहित्य अकादमी के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा जिसका राज्य के साहित्यकार बेसब्री से इंतज़ार करते है, के वर्ष 2022 के परिणाम अभी 2024 में भी जारी नहीं हुए है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते है कि समाज को आईना दिखाने वाले किस क़द्र सोये पड़े है। हरियाणा हिंदी साहित्य अकादमी हर वर्ष 12 से अधिक साहित्यिक पुरस्कार जिसमें एक लाख से सात लाख तक की पुरस्कार राशि दी जाती है और श्रेष्ठ कृति के अंतर्गत पद्रह सौलह विधाओं में 31 -31 हज़ार रुपये की राशि सम्मान स्वरुप प्रदान करती है। इन पुरस्कारों के अलावा वर्ष भर की श्रेष्ठ पांडुलिपियों को चयनित कर उन्हें प्रकाशन अनुदान प्रदान करती है। लेकिन हरियाणा में सरकारी भर्तियों की तरह ये भी बड़ा दुखद है कि जो परिणाम अगस्त में घोषित होने थे; वो अगले साल कि जनवरी बीत जाने के बाद भी नहीं घोषित किये गए न ही साल 2023 का प्रपत्र जारी किया गया जिसमें आने वाले साल के लिए साहित्यकारों को आवेदन करना होता है; आखिर क्यों ?

 

इस बारे राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय में बात हुई तो उन्होंने बताया की ये स्थिति अकादमी के उपाध्यक्ष ही स्पष्ट कर सकते है। जब उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री जी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी काम चल रहा है; मैं आपको समय नहीं बता सकता। अकादमी के प्रपत्र अनुसार असिस्टेंट मनीषा से बात हुई तो उन्होंने खुद को छुट्टी पर बताया। उनकी जगह कार्यभार लिए मुकेश असिस्टेंट ने बताया कि उन्हें चार्ज अब मिला है मनीषा जी ही आकर देखेगी। सोचिये क्या ऐसे गोलमटोल जवाबों से काम चलेगा। आखिर कब तक राज्य के आईने पर धूल जमी रहेगी इसका जवाब अब राज्य के मुख्यमंत्री साहब ही दे सकते है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भी पहुंचे मृतक विनय नरवाल के परिजनों से मिलने करनाल, (विसु)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

    Review Meeting of District Administration : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दिए स्पष्ट निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और जवाबदेही पर ज़ोर मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन ने विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूरवीर महाराणा प्रताप ने किया था मुगल शासक अकबर का घमंड चूर : योगेन्द्र राणा

    • By TN15
    • April 30, 2025
    • 0 views
    शूरवीर महाराणा प्रताप ने किया था मुगल शासक अकबर का घमंड चूर : योगेन्द्र राणा

    अब निकली बिलावल भुट्टो की MP आवाज! कहा, बाबरी मस्जिद की पहली ईंट रखेगी पाक सेना 

    • By TN15
    • April 30, 2025
    • 0 views
    अब निकली बिलावल भुट्टो की MP आवाज! कहा, बाबरी मस्जिद की पहली ईंट रखेगी पाक सेना 

    “हमारी मेहनत, हमारा हक़”

    • By TN15
    • April 30, 2025
    • 0 views
    “हमारी मेहनत, हमारा हक़”

    मजदूरों का भारत: शोषण के साए में खड़ा विकास

    • By TN15
    • April 30, 2025
    • 0 views
    मजदूरों का भारत: शोषण के साए में खड़ा विकास