राहुल गांधी : जन अधिकार खत्म करने में लगी है मोदी सरकार

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्विट कर कहा, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब? मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को खत्म करने की कोशिश करती आ रही है। मौलिक अधिकारों समेत क्या इन अधिकारों के बिना आप भारत की कल्पना तक कर सकते हैं?

उन्होंने कुछ अधिकारों को गिनाते हुए कहा, भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े। शिक्षा का अधिकार- आज बच्चा-बच्चा स्कूल जाता है, एक बेहतर कल बनाता है। अपने लिए और देश के लिए। रोजगार का अधिकार- भाजपा के कट्टर विरोध के बावजूद यूपीए ने जनता को रोजगार की सुरक्षा दी। कोविड के मुश्किल समय में भी इससे देशवासियों को सहारा मिला।

राहुल गांधी ने कहा, जानकारी का अधिकार- लोकतंत्र का दूसरा नाम पारदर्शिता है। जनता को सवाल करने और जवाब पाने का अधिकार है। आरटीआई भी यूपीए ने दिया। इनमें से किस अधिकार से पीएम को आपत्ति है? और क्यों?

एक दिन पहले ही शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस युवाओं के लिए अलग घोषणपत्र ‘भर्ती विधान’ जारी किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है, हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता। भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा युपी में पिछले 5 सालों में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। हर दिन 880 युवा रोजगार खो रहे हैं।

Related Posts

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

सहसों (प्रयागराज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज के सहसों स्थित हिमांशु गेस्ट हाउस में आयोजित भव्य विवाह…

इंडिया गठबंधन बना रहा सरकार, बिहार में है प्रशासनिक अराजकता : तेजस्वी

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है और एनडीए की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 6 views
मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

ताबूत की कीलें

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 8 views
ताबूत की कीलें

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 6 views
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 8 views
जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 6 views
मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान