मुख्यमंत्री ने राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

 खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास

पटना। बिहार ने आज खेल की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई।

इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी देशों के खिलाड़ी और दर्शक उत्साह से भरपूर दिखे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया और साथ ही महिला हॉकी कप्तानों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजगीर खेल अकादमी की गैलरी का भी निरीक्षण किया, जहां बिहार की प्रमुख योजनाओं जैसे गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी, और राज्य खेल अकादमी के अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने राजगीर खेल परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया और इन सुविधाओं का जायजा लिया।

यह चैंपियनशिप 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलेगी और यह बिहार में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त प्रयासों से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन बिहार के लिए गर्व की बात है और इस दौरान खिलाड़ियों को बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भी अवगत कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री जितेंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शादी से पहले दूल्हा फरार, दुल्हन की आत्महत्या की कोशिश

    -दहेज लौटाने के बाद मचा हंगामा शांत -धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में हुई घटना -थाने तक पहुंचा मामला मुजफ्फरपुर। जिले के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में रविवार…

    विवाहेत्तर संबंध के शक में युवक ने की खुदकुशी

    -ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप -सीतामढ़ी में प्रेम-प्रसंग का पेचीदा मामला -नानपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की घटना -पुलिस जांच में जुटी सीतामढ़ी। जिले के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित सकरौली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी से पहले दूल्हा फरार, दुल्हन की आत्महत्या की कोशिश

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    शादी से पहले दूल्हा फरार, दुल्हन की आत्महत्या की कोशिश

    विवाहेत्तर संबंध के शक में युवक ने की खुदकुशी

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    विवाहेत्तर संबंध के शक में युवक ने की खुदकुशी

    पश्चिम चंपारण में अजय कुमार के घर घुसा 12 फीट लंबा किंग कोबरा

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    पश्चिम चंपारण में अजय कुमार के घर घुसा 12 फीट लंबा किंग कोबरा

    अलकतरा के ड्रम में कूदे ‘बिहार वाले बाबा’

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    अलकतरा के ड्रम में कूदे ‘बिहार वाले बाबा’

    कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम चेहरा

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम चेहरा

    पूर्वी भारत को मिला ऐतिहासिक उपहार

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    पूर्वी भारत को मिला ऐतिहासिक उपहार