Parakram Diwas : परमवीर चक्र विजेताओं के ऊपर रखे गये 21 द्वीपों के नाम, जहां रहते थे नेताजी, वहां राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण

नई दिल्ली देश आज पराक्रम दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का नामकरण करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अंडमान निकोबारे द्वीप समूह में नेताजी को समर्पित स्मारक के एम मॉडल का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन किया। सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 2021 में पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया था।

अंडमान में पहली बार तिरंगा फहराया गया : पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा, अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था, जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाली कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। जब मैं 4-5 साल पहले पोर्ट ब्लेयर गया था। तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों के लिए भारतीय नाम समर्पित किये थे।

स्वतंत्रता के क्रांतिवीर सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बीते 8-9 वर्षो में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े ऐसे कितने ही काम देश ेमं हुए हैं, जिन्हें आजादी के तुरंद बाद से होना चाहिए था, जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान-निकोबार के इन द्वीपों को अब जाना जाएगा। उन्होंने मातृभूमि के कण-कण को अपना सब कुछ माना था। दरअसल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के नाम पर रखा गया था। नल द्वीप और हैवलॉक द्वीप के भी नाम बदलकर शहीद द्वीप और द्वराज द्वीप कर दिया गयाथा।

21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया द्वीप का नाम

पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि इन द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है। इसमें मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एमएम द्वीतीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायकजदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएम सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल तत्कालीन मेजर धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिन्द्र सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुजार्ेरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह याद शामिल है ।

 

  • Related Posts

    डॉ. सुनीलम ने वरिष्ठ पत्रकार और ट्रेड यूनियनिस्ट डॉ के विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

    किसान नेता ने कहा – डॉ. राव बेबाकी से…

    Continue reading
    कलम की तवायफों द्वारा लिखा गया इतिहास हमको स्वीकार नहीं

    सत्ता की गलियों में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

    • By TN15
    • May 13, 2025
    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

    मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    • By TN15
    • May 13, 2025
    मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

    • By TN15
    • May 13, 2025
    पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

    आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

    • By TN15
    • May 13, 2025
    आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

    मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

    • By TN15
    • May 13, 2025
    मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

    हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न

    • By TN15
    • May 13, 2025
    हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न