अब झारखंड में सियासी हैसियत बढ़ाना चाहते हैं चिराग पासवान

एक बार फिर से सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय

दीपक कुमार तिवारी

पटना/रांची। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) अब झारखंड में भी अपनी सियासी हैसियत बढ़ाना चाहती है। पार्टी ने 25 अगस्त रविवार को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। शहर के एक बड़े होटल में होने वाली इस बैठक में झारखंड में नवंबर-दिसंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के साथ-साथ हरियाणा और अगले साल बिहार विधानसभा के चुनाव की रणनीति पर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
लोजपा-आर की बैठक इस लिहाज से भी अहम मानी जा रही है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। यह तय है कि एक बार फिर चिराग पासवान को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और सदस्य बैठक में शिरकत करने के लिए शनिवार को ही रांची पहुंच रहे हैं। इस बैठक के पहले लोजपा (आर) की झारखंड इकाई ने राज्य में 28 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं और इनपर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसके बाद तय होगा कि एनडीए फोल्डर के तहत कितनी और किन-किन सीटों पर दावेदारी पेश की जाए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान कहते हैं कि हम झारखंड विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने को तैयार हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णयों और निर्देशों के तहत हम आगे कदम बढ़ाएंगे। हालांकि झारखंड के सियासी इतिहास में लोजपा ने आज तक कभी किसी चुनाव में जीत दर्ज नहीं की है। यहां कभी पार्टी का सुव्यवस्थित या मजबूत संगठनात्मक ढांचा भी नहीं रहा है। ऐसे में चिराग पासवान और उनकी पार्टी एनडीए नेतृत्व पर सीटों के लिए कितनी मजबूती के साथ दावा कर पाएगी, यह कहना मुश्किल है।
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए फोल्डर के तहत झारखंड में सिर्फ दो पार्टियां भाजपा और आजसू मैदान में थीं। अब विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और उसके बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) की ओर से सीटों की दावेदारी पर फिलहाल एनडीए के सबसे बड़े घटक दल भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि

     परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि…

    Continue reading
    बन्दरा में 84 नवचयनित शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया योगदान पत्र वितरित

    मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिन्हा द्वारा मंगलवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान की चौतरफा घेराबंदी कर रहा है भारत 

    • By TN15
    • May 14, 2025
    पाकिस्तान की चौतरफा घेराबंदी कर रहा है भारत 

    हरौली के होनहारों का कमाल : 12वीं बोर्ड में 100% परिणाम

    • By TN15
    • May 14, 2025
    हरौली के होनहारों का कमाल : 12वीं बोर्ड में 100% परिणाम

    विजय शाह के खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा ?

    • By TN15
    • May 14, 2025
    विजय शाह के खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा ?

    सीटू व जन नाट्य मंच ने नाटक के माध्यम से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी

    • By TN15
    • May 14, 2025
    सीटू व जन नाट्य मंच ने नाटक के माध्यम से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी

    पाकिस्तान ठहरा कुत्ते की दुम, नहीं कर पाएगा सीजफायर का पालन!

    • By TN15
    • May 14, 2025
    पाकिस्तान ठहरा कुत्ते की दुम, नहीं कर पाएगा सीजफायर का पालन!

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    • By TN15
    • May 14, 2025
    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक