
कंपनी के कर्मचारियों ने लिया देखभाल का जिम्मा, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को सराहा
नोएडा। रिलायंस इंडस्ट्री की जियो टीम ने ग्रीन बेल्ट में पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाया। इस अवसर पर रिलायंस कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों ने लोगों को पेड़ लगाने के प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्हें पेड़ न काटने के संबंध में ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नोएडा के एम.पी.सी.एम. रोहित वाजपेयी ने पेड़ लगाने को विशेष अभियान चलाया।

पेड़ लगाने वालों में जियो के कर्मचारी गोविंद कुमार, राम गोपाल, विरज कुमार, करनेल सिंह, रोहिताश कुमार शामिल हुए। इन कर्मचारियों ने इन पेड़ों की देखभाल का जिम्मा भी लिया। रिलायंस जियो के इस तरह से पेड़ लगाने के कार्यक्रम को प्रशासनिक अधिकारियों ने सराया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे।