Noida News : सीटू व जनवादी महिला समिति की हुई बैठक, जन मुद्दों पर चलाया जाएगा व्यापक जनसंपर्क अभियान

नोएडा । केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 05 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली संसद के समक्ष होने वाली किसान- मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने व जनविरोधी बजट के विरोध में चल रहे जन अभियान को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सी.आई.टी.यू. गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि 05 अप्रैल 2023 को होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली को लेकर पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और हजारों की संख्या में नोएडा से लोगों की भागीदारी रैली में कराई जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस बार होली के दिन पड़ रहा है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 05 मार्च 2023 को दोपहर 2:00 बजे सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही सरकार के जनविरोधी बजट के खिलाफ 28 फरवरी 2023 को नई दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता महिला नेता रेखा चौहान और संचालन आशा यादव ने किया। बैठक में महिला नेता चंदा वेगम, गुड़िया देवी, सरस्वती, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, भीखू प्रसाद, रोहतास, दीपिका आदि ने हिस्सा लिया और अपने अपने विचार सुझाव रखें।

  • Related Posts

    पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने फूंका पाक का पुतला 

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित के नेतृत्व में किया प्रदर्शन  द न्यूज 15 ब्यूरो  नोएडा। आतंकवादी विरोधी मोर्चा उत्तर प्रदेश ने आज आतंकवाद के खिलाफ आतंकवादी विरोधी मोर्चा…

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा। युवा भारतीय सोशलिस्ट मंच के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के जिले मुर्शिदाबाद में 11 व 12 अप्रैल 2025 वक्फ कानून के विरोध के दौरान भड़की हिंसा मे मारे गए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीलर संघ के अध्यक्ष बने धरमेंद्र

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    डीलर संघ के अध्यक्ष बने धरमेंद्र

    पंचायत स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस एवं लेनिन जयंती

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    पंचायत स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस एवं लेनिन जयंती

    ग्लोबल अर्थ डे पर निबंध, पोस्टर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    ग्लोबल अर्थ डे पर निबंध, पोस्टर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया