एनडीए सरकार ने हिंदू मुसलमान की आपसी मतभेद और मनभेद को किया खत्म : नीतीश

अभिजीत पांडे
पटना/बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले हिंदू मुसलमान आपस में लड़ते रहते थे। भाजपा जदयू की सरकार बनी तो तो हमने हिंदू मुसलमान की आपसी मतभेद और मनभेद को खत्म कर दिया। अब कहीं हिंदू मुसलमान के झगड़े नहीं होते हैं। भाजपा जदयू की सरकार में हीं कब्रिस्तानों की खेराबंदी आरंभ हुई, मदरसों को सरकारी मान्यता दिया।

उन्होंने कहा कि फिर भी विरोधी भाजपा का नाम लेकर डरा रहे हैं। 60 वर्ष से पुराने मंदिरों की घेराबंदी करा रहे हैं। हम सभी धर्म के लोगों के लिए काम करते हैं। वे सोमवार को वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के मैनाटांड़ रामपुरवा हाई स्कूल के प्रांगण में एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जो काम किया है उसे भूलिएगा मत। भाजपा के साथ मेरा रिश्ता वर्ष 1995 से है। बीच में बिहार में दो बार इधर उधर हुए हैं। बगैर नाम लिए राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गड़बड़ कर रहा था। इस लिए उसे हटा दिए। अब हमलोग संकल्प लिए हैं कि कहीं नहीं जाएंगे।

नीतीश ने कहा कि भाजपा-जदयू साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी के कारण लड़कियां पांचवी कक्षा से आगे नहीं पढ़ती थी। साइकिल, पोशाक योजना चालू किया, अब लड़कियां पढ़ रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एक-दो मरीज आते थे।

नीतीश ने कहा कि सुविधाएं बढ़ी तो अब प्रत्येक माह 11 हजार मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने आ रहे हैं। विकास कार्यों को जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से लेकर 2020 तक आठ लाख नौकरियां दी।अब इसे 10 लाख करना है। घर हर बिजली पहुंचाया, हर घर नल का जल और शौचालय बनवाया।

नीतीश ने कहा कि भाजपा-जदयू साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी के कारण लड़कियां पांचवी कक्षा से आगे नहीं पढ़ती थी। साइकिल, पोशाक योजना चालू किया, अब लड़कियां पढ़ रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एक-दो मरीज आते थे।

नीतीश ने कहा कि सुविधाएं बढ़ी तो अब प्रत्येक माह 11 हजार मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने आ रहे हैं। विकास कार्यों को जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से लेकर 2020 तक आठ लाख नौकरियां दी। अब इसे 10 लाख करना है। घर हर बिजली पहुंचाया, हर घर नल का जल और शौचालय बनवाया।

उन्होंने कहा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति, पिछडा,अति पिछड़ा की संख्या बढ़ी है तो आरक्षण 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया है।जाति आधारित गणना में सभी जातियों का आकलन कराया है। गणना में सभी जातियों के 94 लाख गरीब परिवार मिले हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये देने का काम शुरु कर दिया है।सभा को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सदस्य संजय झा, सतीश चंद्र दुबे व अन्य ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

    बिजनौर । पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, हो सकते हैं बड़े बदलाव!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पंचायत चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, हो सकते हैं बड़े बदलाव!

    बिजनौर में निर्माणाधीन पुल का लिंटर गिरने से कई मजदूर दबे, जिला प्रशासन में हड़कंप 

    • By TN15
    • June 2, 2025
    बिजनौर में निर्माणाधीन पुल का लिंटर गिरने से कई मजदूर दबे, जिला प्रशासन में हड़कंप 

    सार्वजनिक जीवन का अलग ही आनंद!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    सार्वजनिक जीवन का अलग ही आनंद!

    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

    पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

    चंद्रशेखर पर आक्रामक मायावती, बताया बरसाती मेंढक !

    • By TN15
    • June 2, 2025
    चंद्रशेखर पर आक्रामक मायावती, बताया बरसाती मेंढक !