देहरादून में पीएम की रैली में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

नई दिल्ली, उत्तराखंड में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को देहरादून में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी रैली से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत होगी। उत्तराखंड चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा के साथ होंगे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि राज्यभर से 1.5 लाख से अधिक लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान भारी भीड़ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं। यह राज्य की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी और यह आधिकारिक तौर पर भाजपा के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।”

भाजपा ने अपने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी रैली में शामिल होने को कहा है। नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री की रैली में हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ लाखों आम लोग शामिल होंगे। 1.5 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी के साथ यह ऐतिहासिक होगा।”

पिछले हफ्ते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और राज्य चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के दौरे और जनसभा पर चर्चा की थी।

देहरादून की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा का एक महत्वपूर्ण फोकस सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए परियोजनाओं पर होगा, जो यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएगा और इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ाएगा। यह उन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिन्हें कभी दूर-दराज माना जाता था।

Related Posts

जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम चेहरा

-बिहार की सियासत में हलचल -नीतीश पर साधा निशाना -ईवीएम पर उठाए सवाल -चिराग और निशिकांत दुबे पर भी किया प्रहार पटना।दीपक कुमार तिवारी। बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 11 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस