हर्ष उल्लास के साथ सुहागिन महिलाएं ने वट सावित्री त्यौहार मनाई

 अनुप जोशी

रानीगंज- प्रत्येक वर्ष सुहागन महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत का पालन मुख्यतः सुहागिन महिलाएं करती हैं। वट सावित्री व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं।

 

ऐसी मान्यता है कि वटवृक्ष की जडों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियों व पत्तियों में भगवान शिव का निवास स्थान है। इस वृक्ष की लटकती हुई शिराओं में देवी सावित्री का निवास है। सुहागन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
व्रत के दौरान महिलाएं वट (बरगद) के पेड़ की पूजा करती हैं। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है, जिसमें सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से वापस पाया था। इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की जड़ में पानी,फल,फूल,धूप-दीप आदि अर्पित करती हैं। साथ ही, पेड़ के चारों ओर कच्चे धागे से परिक्रमा करती हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन कई महिलाएं नयी साड़ी और आभूषण पहनकर सज-धजकर पूजा करती हैं। इसे सामूहिक रूप से भी मनाया जाता है,जहाँ महिलाएं एकत्रित होकर व्रत कथा का श्रवण करती हैं। इस व्रत का आध्यात्मिक और सामाजिक महत्त्व भी है, जो महिलाओं को आत्म-शक्ति और धैर्य की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर रानीगंज अंचल के पंडित पोखरा,बरदही, हत्या तालाब देवी स्थल, में महिलाएं उत्साह पूर्वक इस त्यौहार को हर्ष उल्लास के साथ मनाई।
इस दौरान पंडित प्रमोद पांडे ने कहा कि वटवृक्ष की लटकती हुई शिराओं में देवी सावित्री का निवास है। अक्षयवट के पत्र पर प्रलय के अंत में भगवान श्रीकृष्ण ने मार्कण्डेय को दर्शन दिए थे। प्रयाग में गंगा के तट पर अक्षयवट है। तुलसीदास जी ने इस अक्षयवट को तीर्थराज का छत्र कहा है। तीर्थो में पंचवटी का महत्व है। पांच वटों से युक्त स्थान को पंचवटी है। मुनि अगस्त्य के परामर्श से श्री राम ने सीता व लक्ष्मण के साथ वनवास काल में यहां निवास किया था। पूजा अर्चना किए थे। आज इसी परंपरा केअंतर्गत इस त्यौहार को मनाया जाता है।

  • Related Posts

    विजय शाह के खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा ?

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के…

    Continue reading
    पटियाला में त्रिभाषी कवि-सम्मेलन

    द न्यूज 15 ब्यूरो पटियाला। शुक्रवार को, खालसा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

    • By TN15
    • May 20, 2025
    ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

    गद्दारी का साया?

    • By TN15
    • May 20, 2025
    गद्दारी का साया?

    “गद्दारी का साया: जब अपनों ने ही बेचा देश”

    • By TN15
    • May 20, 2025
    “गद्दारी का साया: जब अपनों ने ही बेचा देश”

    कलम लाऊँगा

    • By TN15
    • May 20, 2025
    कलम लाऊँगा

    ऐसे में भी कोई सरकार के खिलाफ न बोले ?

    • By TN15
    • May 20, 2025
    ऐसे में भी कोई सरकार के खिलाफ न बोले ?

    बचना मुश्किल लग रहा है जासूसी में फंसी ज्योति मल्होत्रा का !

    • By TN15
    • May 20, 2025
    बचना मुश्किल लग रहा है जासूसी में फंसी ज्योति मल्होत्रा का !