जनवरी में मंईयां सम्मान योजना की मिलेगी दो किस्त

 झारखंड की महिलाओं को सोरेन की सौगात

रांची। मंईयां सम्मान योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिल रहा है, उनको जनवरी 2025 में 2500 रुपए नहीं, 5000 रुपए मिलेंगे। जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलेगी। 2500-2500 रुपए की 2 किस्तें उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के बैंक में नये साल के पहले महीने में 5,000 रुपए पहुंचेंगे। पहली किस्त 6 जनवरी को और दूसरी किस्त 15 जनवरी को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है। अब तक महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए आते थे। इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है। झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने उनके खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर करने का फैसला किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि वह दोबारा सत्ता में लौटी, तो मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर देगी। झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की और पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आई। दिसंबर में महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर होने थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ। मुख्यमंत्री ने 28 दिसंबर 2024 को 2500 रुपए की पहली और मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाले थे। नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। इसी बीच, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर देश भर में 7 दिन के शोक की घोषणा हुई। झारखंड सरकार ने भी प्रदेश में शोक का ऐलान किया। इसलिए इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। अब चर्चा है कि हेमंत सोरेन 6 जनवरी को 2500 रुपए की पहली किस्त (मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त) लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों से करीब 3 लाख महिलाओं के आने की संभावना है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अगस्त 2024 में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी। मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर लाभुक के खाते में अब तक 1000 रुपए भेजती रही है। चुनाव से पहले इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया था। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2100 रुपए देने की घोषणा की थी।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

     छात्र बना मानव वृक्ष समस्तीपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में इको क्लब के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र…

    डीलर संघ के अध्यक्ष बने धरमेंद्र

    पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली केंद्र के विक्रेता की बैठक की गई। बैठक में सभी डिलरों ने एक स्वर से वर्तमान के डीलर संघ के अध्यक्ष कुणाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े