बिहार से जंगलराज का 19 वर्षों में किया खात्मा-नीतीश

राम नरेश
बांका । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद की सरकार में दंगे-फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। साठ साल से पुराने मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया।

बिहार के बांका में अमरपुर शहर के डुमरामा हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने राजद प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 वर्षों के कार्यकाल के दौरान बिहार से जंगलराज का खात्मा किया गया है।

पूर्व में शाम ढलने के बाद महिलाए घर से नहीं निकलती थी। अब महिलाएं देर रात तक बैखोफ होकर मार्केटिंग करती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2005 में सत्ता संभाली थी, उस समय का बजट 24 हजार करोड़ का थी। 19 साल के कार्यकाल में बजट को बढ़ाकर दो लाख 72 हजार करोड़ कर दिया। मैट्रिक पास करने पर दस हजार, इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार की सहायता राशि छात्राओं को दी जा रही है।

नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, जिस कारण आज बिहार में तीस हजार महिला पुलिस कर्मी हैं जो किसी और राज्य में नहीं हैं। हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में जल पहुंचाया गया।

विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि राजद के राज में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सात निश्चय के तहत चार लाख लोगों को नौकरी दी है। एक लाख की बहाली होने वाली है, जबकि तीन लाख की बहाली के लिए प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा के दौरान आम लोगों से कहते हैं कि 17 महीने में उन्होंने युवाओं को नौकरी दी है।

पर यह सिर्फ उनका चुनावी जुमला आम लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए है। पंद्रह साल की सरकार में जिन्होंने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया, वह अब क्या करेंगे?मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद की सरकार में दंगे-फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई।

साठ साल से पुराने मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया। बांका के लिए भी उन्होंने पॉलिटेक्नीक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय समेत अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

    इंद्री, (सुनील शर्मा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री ने मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बुरी तरह फंस गए विजय शाह, जेल जाना तय!

    • By TN15
    • May 15, 2025
    बुरी तरह फंस गए विजय शाह, जेल जाना तय!

    नोएडा में आयोजित डान्स टू स्पार्कल – समर डांस फेस्टिवल 2025 का आयोजन

    • By TN15
    • May 15, 2025
    नोएडा में आयोजित डान्स टू स्पार्कल – समर डांस फेस्टिवल 2025 का आयोजन

    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    • By TN15
    • May 15, 2025
    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    नगर निगम ने फूगसढ़ गांव में साढे 3 एकड़ भूमि को करवाया कब्जा मुक्त : डॉ. वैशाली शर्मा

    • By TN15
    • May 15, 2025

    निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न वार्डों का किया दौरा

    • By TN15
    • May 15, 2025
    निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न वार्डों का किया दौरा

    गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

    • By TN15
    • May 15, 2025
    गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर