कहीं रायबरेली की सीट भी न निकल जाए कांग्रेस के पंजे से ?

चरण सिंह 

यह कांग्रेस के लिए घातक भी साबित हो सकता है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव न लड़ने के लिए अड़ जाएं। जगजाहिर है कि ये दोनों ही नेता विपक्ष के चेहरा हैं।  इनके कंधों पर विपक्ष का दारोमदार है। अमेठी से नामांकन की शुक्रवार को अंतिम तिथि है और गुरुवार को शाम चार बजे तक यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा इंडिया गठबंधन ने नहीं की है। दरअसल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा चुनाव की घोषणा होते ही शुरू हो गई थी पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली पर चुनाव लड़ने का निर्णय नहीं हो पा रहा है।

यह हाल तब है जब अमेठी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाने के लिए धरना दे दिया है। हालांकि बुधवार को सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा और गुरुवार को गांधी परिवार के वकील केसी कौशिक अमेठी दौरे पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस खबर से इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि ४ मई को गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी से नामांकन कर सकता है। नामांकन के लिए जिला प्रशासन से गाड़ियों की भी परमिशन ले ली गई है।

जानकारी यह भी मिल रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन दो दिन से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का मान मनौव्वल कर हैं। उनसे चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से भी राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़वाने की अपील की है। सोनिया गांधी ने भी राहुल गांधी को अमेठी चुनाव लड़ने के लिए कह दिया है लेकिन राहुल गांधी हैं कि मानते ही नहीं। कांग्रेस भले ही इसे माहौल बनाने का नाम दे रही हो पर इससे गलत संदेश जा रहा है। संदेश यह जा रहा है कि सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने के डर रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़े हैं तो इसका संदेश भी उत्तर प्रदेश में गलत गया है।

उत्तर प्रदेश में अमेठी, राय बरेली दोनों ही सीटों गांधी परिवार की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। इन दोनों ही सीटों पर ही गांधी परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। कांग्रेस को यह भी समझ लेना चाहिए कि यदि रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का कोई सदस्य न लड़ा तो ये दोनों ही सीटें गांधी परिवार से सरक जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

यदि  राहुल गांधी अमेठी से चुनाव न लड़ें तो बीजेपी राहुल गांधी को भगोड़ा भी घोषित कर सकती है। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो उन्हें वायनाड से भागने की बात कह चुके हैं। राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री को ललकार रहे हैं और स्मृति ईरानी राहुल गांधी को ललकार रही हैं। ऐसे में यह संदेश जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिपहसालार स्मृति ईरानी की चुनौती राहुल गांधी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो फिर प्रधानमंत्री के सामने कैसे ठहरेंगे। बताया तो यह भी जा रहा है कि गांधी परिवार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को चुनाव लड़ाना चाहती हैं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के मुंह से एक बार भी रॉबर्ट वाड्रा का नाम नहीं निकला है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगे ? लड़ेंगे तो कहां से लड़ेंगे ? यदि नहीं लड़ेंगे तो किसी अमेठी और किसी रायबरेली से चुनाव लड़ाएंगे?

  • Related Posts

    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    चरण सिंह  पहलगाम आतंकी हमले में अब सरकार कुछ भी कर जो चले गए और जिनके चले गए उनके लिए तो कुछ नहीं किया जा सकता है। जिन लोगों का…

    “पहलगाम हमला: कब सीखेंगे सही दुश्मन पहचानना?”

    “पहलगाम का सच: दुश्मन बाहर है, लड़ाई घर के भीतर” पहलगाम हमला जिहादी मानसिकता का परिणाम है। मोदी सरकार ने हमेशा आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब दिया है। राजनीतिक आलोचना आतंकवाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 7 views
    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 6 views
    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 4 views
    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 6 views
    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 5 views
    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 5 views
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े