रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक यूनिट के आईटीयू और ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन

अनूप जोशी

रानीगंज : रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में सोमवार से कार्डियोथोरेसिक यूनिट की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर आनंदलोक अस्पताल के कर्णधार देव कुमार सराफ, प्रख्यात उद्योगपति महेंद्र शर्मा और रानीगंज के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे। कार्डियोथोरेसिक यूनिट के आईटीयू और ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया गया।

इस दौरान महेंद्र शर्मा ने बताया कि आनंदलोक अस्पताल का नवीनीकरण किया जा रहा है और ऑपरेशन थिएटर को नई सिरे से बनाया गया है। अब यहां ओपन हार्ट सर्जरी भी होगी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य जारी है और अगले तीन से चार महीनों में इसके परिणाम सबको दिखेंगे। डॉक्टर सुदीप्तो भट्टाचार्य और उनकी टीम इस कार्डियोथोरेसिक यूनिट को संभालेंगे।
आनंदलोक हॉस्पिटल एम्स की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा, जिससे मरीजों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर सुदीप्तो भट्टाचार्य और उनकी टीम को यहां नियुक्त किया गया है। डॉ. सुदीप्तो भट्टाचार्य ने बताया कि अब आनंद लोक हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट और बाईपास सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यहां पर उपयोग की जा रही तकनीक विकसित देशों में उपयोग की जाती है और चिकित्सा की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों के मरीज भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डॉ. भट्टाचार्य और उनकी टीम यहां के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
डॉ. सुदीप्तो भट्टाचार्य, एमबीबीएस (ऑनर्स) (गोल्ड मेडलिस्ट), डीआरएनबी सीटीवीएस, एफआईएसीएस, 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ एक प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन हैं। उन्होंने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता से स्नातक होने के बाद नारायण हेल्थ में प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. देवी शेट्टी के तहत प्रशिक्षण लिया। वे इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन के फेलो और आजीवन सदस्य हैं, और उनके कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन हैं।

  • Related Posts

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम ने आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, दो…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

    करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 5 views
    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 6 views
    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 4 views
    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 2 views
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 5 views
    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 4 views
    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण