AAP में शामिल होंगे IAS अधिकारी अशोक खेमका? 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर है। वहीं अकसर विवादों में रहने वाले अशोक खेमका के आम आदमी पार्टी जॉइन करने की भी चर्चा है। खेमका वह आईएएस अधिकारी हैं जिनका 30 साल की सर्विस में 54 बार ट्रांसफर किया गया।
आम आदमी पार्टी के सत्रों ने बताया कि अब तक खेमका राजनीति से दूर थे। हालांकि वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रिंसिपल अडवाइजर भी हो सकते हैं। बता दें कि 2024 में हरियाणा में चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस बारे में ट्वीट किया है।
अशोक खेमका अरविंद केजरीवाल के कॉलेज के दोस्त हैं। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में खेमका आम आदमी पार्टी को दिशा देने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए वह IAS अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
2014 में आम चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने अशोक खेमका को पार्टी जॉइन करने का न्योता दिया था। हालांकि तब अशोक खेमका ने राजनीति में रुचि नहीं दिखायी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि तब से अब में बहुत बदलाव आ गया है। खेमका और अरविंद केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर में साथ पढ़ते थे।

Related Posts

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चल दिया बड़ा दांव

नई दिल्ली/पटना। हाल ही में लोकसभा में विपक्ष…

Continue reading
मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित मल्टी-मॉडल हब और सब-वे का लोकार्पण

 यातायात और पैदल यात्रियों के लिए मिलेगी बेहतर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रावण मास में होने वाले विशेष कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर की चर्चा

  • By TN15
  • May 19, 2025
श्रावण मास में होने वाले विशेष कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर की चर्चा

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण दल का करें गठन, जलभराव बिन्दूओं पर पम्पिंग मशीने करें स्थापित : डॉ. वैशाली शर्मा

  • By TN15
  • May 19, 2025
मानसून में जलभराव से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण दल का करें गठन, जलभराव बिन्दूओं पर पम्पिंग मशीने करें स्थापित : डॉ. वैशाली शर्मा

करनाल की बेटी ने हरियाणा को गौरवान्वित किया

  • By TN15
  • May 19, 2025
करनाल की बेटी ने हरियाणा को गौरवान्वित किया

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह की अध्यक्षता में करनाल पंचायत राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं और नगर निगम चुनावों के लेखा निपटान हेतु बैठक का आयोजन

  • By TN15
  • May 19, 2025
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह की अध्यक्षता में करनाल पंचायत राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं और नगर निगम चुनावों के लेखा निपटान हेतु बैठक का आयोजन