
मिलक वार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार ने कार्यक्रम आयोजित कर दिया सम्मान
रामपुर। मंगलवार को मिलक तहसील में वार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार जी एडवोकेट व विवेक गंगवार एडवोकेट ने अंग वस्त्र पहनाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और गगनभेदी नारों के साथ किया। भारतीय किसान यूनियन सुनील अराजनैतिक के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार का स्वागत किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सुनील अराजनैतिक लालता प्रसाद गंगवार ने कहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी ने मेरा जो भव्य स्वागत किया है, उसके लिए बार एसोसिएशन का मै हमेशा तहे दिल से आभारी रहूंगा गरीब मजदूर किसानों की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा। किसानों की आवाज को जनपद रामपुर में बुलंद करूंगा जनपद रामपुर के किसान जन समस्याओं से परेशान है, रामपुर जिले में सरकारी समितियो में, किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही इसके लिए जनपद रामपुर में होगा। एक आंदोलन जिसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता दिल जान से जुट जाए, जल्द ही जनपद रामपुर में भारतीय किसान यूनियन सुनील अराजनैतिक की जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय किसान यूनियन सुनील अराजनैतिक से जोड़ने का काम किया जाएगा।