मुंगेर में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

-11 दिवसीय 1008 महारुद्र यज्ञ का हुआ शुभारंभ
-5100 महिलाओं ने लिया भाग

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित माधोडीह गांव में 11 दिवसीय 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिले में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने लोगों को रोमांचित कर दिया।

कलश यात्रा में 5100 महिलाएं और कन्याएं बाबा तरेश्वर नथा महादेव मंदिर से कलश लेकर यज्ञ स्थल तक पहुँचीं। आयोजन समिति के अनुसार यह यज्ञ 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन वृंदावन की कथा वाचिका गौरी प्रिया जी के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की शुरुआत माधोडीह स्थित वीरणौधानाथ महादेव मंदिर से की गई। इसके बाद यह पुष्पवर्षा उच्चेश्वरनाथ महादेव देवघरा, रत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर रणगांव, तरेश्वरनाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान तारापुर और टेलड़िहा दुर्गा मंदिर हरिवंशपुर में भी की गई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा होती रही, जिससे श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की 111 प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा और अन्य कलाकारों की उपस्थिति ने शोभा यात्रा को और भी खास बना दिया।

श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, टोरा-टोरा, टॉवर झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन झूला, जादूगर, और मीना बाजार की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति में पुष्पम, प्रियम, शंकर, संजीव, विकास, कुमकुम, मृत्युंजय, अनुपम, रौशन, मंटू, कुंदन, आशु और अंगद प्रमुख रूप से सक्रिय हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भी पहुंचे मृतक विनय नरवाल के परिजनों से मिलने करनाल, (विसु)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

    Review Meeting of District Administration : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दिए स्पष्ट निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और जवाबदेही पर ज़ोर मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन ने विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
     नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी 

    यूपी की लड़की से बिहार में गैंगरेप, पिता का इलाज कराने आई थी गोपालगंज 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
    यूपी की लड़की से बिहार में गैंगरेप, पिता का इलाज कराने आई थी गोपालगंज 

    मोदी-शाह आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने के कारण इस्तीफा दें : संदीप पांडेय 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
    मोदी-शाह आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने के कारण इस्तीफा दें : संदीप पांडेय 

    संत शिरोमणि तुलसीदास सम्मान से अलंकृत हुए गुरुग्राम के ओज कवि राजपाल यादव

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 9 views
    संत शिरोमणि तुलसीदास सम्मान से अलंकृत हुए गुरुग्राम के ओज कवि राजपाल यादव

    सेहत सही लाभ कई में पोषण जागरूकता

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 9 views
    सेहत सही लाभ कई में पोषण जागरूकता

    पहलगाम हमले के आतंकी कब होंगे ढेर ?

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 10 views
    पहलगाम हमले के आतंकी कब होंगे ढेर ?