सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना के पूर्व छात्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को ऑक्सफोर्ड में मिला महात्मा गांधी पुरस्कार।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। ससरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना के पूर्व छात्र एवं जिले के जगदीशपुर थाने के कठैया विशुनपुरा गांव के किसान हरिमाधव प्रसाद के पुत्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती के अवसर पर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लंदन के मेयर, कोलंबिया की मिस वर्ल्ड, ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश, सेसेल्स के पर्यटन मंत्री, ऑक्सफोर्ड के मेयर सहित लगभग 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। भारत को इस बार यह पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को मिलने पर भारतीय मूल के अनेक लोगो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले भारत के दो गणमान्य व्यक्तियों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऊर्फ बागेश्वर धाम सरकार और गोपाल दास गौर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रति वर्ष गांधी जयंती पर यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। वर्ष 2024 का महात्मा गांधी पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जा रहा है। वर्तमान में डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और विगत वर्षो में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद भी डॉ. प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित सभी शिक्षकों ने डॉ.ज्वाला प्रसाद को यह पुरस्कार मिलने पर बधाई दी एवं बताया कि यह संपूर्ण बिहार एवं देश के लिए गर्व का पल है। समाचार प्रेषण विमलेश सिंह ने किया।

  • Related Posts

    जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

    गया में ‘नीले ड्रम’ वाली साजिश का खुलासा

    -पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप -कॉल रिकॉर्डिंग में मेरठ केस की चर्चा -रेलवे कर्मचारी ने डीआरएम और पुलिस को दी शिकायत -कहा:पत्नी साले के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 6 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस