भाकपा माले की ‘बदलो बिहार न्याय पदयात्रा’ बंदरा प्रखंड से हुई प्रारंभ

मुजफ्फरपुर। भाकपा माले की “बदलो बिहार न्याय पदयात्रा” आज शनिवार को बंदरा प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान से आरंभ की गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व माले जिला सचिव कृष्मोहन, बंदरा प्रखंड सचिव रामबली मेहता, गायघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राज्य कमिटी सदस्य जितेंद्र यादव, औराई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड अफताब आलम, राज्य कमिटी सदस्य शत्रुधन सहनी और अन्य प्रमुख नेता कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बंदरा हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर बंदरा चौक, छपड़ा, बलगमा में नुक्कड़ सभाएं करते हुए बरियारपुर बहुंची पहुँची, जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार में बदलाव की आवश्यकता है और इसे केवल न्याय एवं समता के सिद्धांतों पर आधारित एक नए बिहार के निर्माण से हासिल किया जा सकता है। नेताओं ने संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में सभी नागरिकों से धार्मिक और जातिगत भेदभाव न करने का वादा किया गया था।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में संविधान खतरे में है, गरीबों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बिहार के विकास और न्याय के लिए सभी को एकजुट होकर इस अन्याय और विभाजनकारी साजिशों का विरोध करना होगा।

यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के बाद बरियारपुर चौक, बलहिया, करैला, बड़गांव जरंगी, बखरी होते हुए सरफुद्दीनपुर की ओर रवाना हुई।

  • Related Posts

    बेकरी में घुसकर तलवारों और चाकुओं की हत्या!

    संपत्ति विवाद बताया जा रहा कारण  बेंगलुरु। कर्नाटक…

    Continue reading
    अब बीजेपी की निगाहें मऊ सदर सीट पर, मुस्लिम बहुल सीट पर कब्ज़ा करने में लगे योगी!

    लखनऊ। बीजेपी गिन गिन कर मुस्लिम बहुल सीटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाथ में रोटी और हक़ की लड़ाई, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    हाथ में रोटी और हक़ की लड़ाई, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन!

    बेकरी में घुसकर तलवारों और चाकुओं की हत्या!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    बेकरी में घुसकर तलवारों और चाकुओं की हत्या!

    अब बीजेपी की निगाहें मऊ सदर सीट पर, मुस्लिम बहुल सीट पर कब्ज़ा करने में लगे योगी!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    अब बीजेपी की निगाहें मऊ सदर सीट पर, मुस्लिम बहुल सीट पर कब्ज़ा करने में लगे योगी!

    बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!