भाजपा करती है महिलाओं का पूर्ण सम्मान : प्रवीन लाठर

इंद्री (सुनील शर्मा)
इंद्री स्थित विश्राम गृह में इंद्री व गढी़बीरबल मंडल के नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक हुई । इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और इंद्री से विधायक व विधानसभा चीफ़ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मुख्य रूप से शिरकत की । भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए पद व जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व लगन से निभाएं । भारतीय जनता पार्टी अनुशासन का पालन करने वाली पार्टी है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए कार्य करता है। भाजपा महिलाओं का पूर्ण सम्मान करती है , इसीलिए इंद्री व गढी़बीरबल की नवनियुक्त कार्यकारिणी में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर का बुके देकर स्वागत किया । विधायक ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करने में हमेशा आगे रहते हैं।उन्होंने नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उसका सभी पदाधिकारी सम्मान करें और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
इस बैठक में इंद्री मंडल के अध्यक्ष विजय कश्यप , गढी़बीरबल मंडल के अध्यक्ष संजय काम्बोज सहित दोनों मंडलों के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चारों श्रम संहिताओं को रद्द कराने और श्रमिकों की अन्य मांगों को लेकर 20 मई 2025 को होने जा रही राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल…

    आतंकवाद के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन केंद्र सरकार के साथ : राकेश टिकेत

    करनाल, विसु। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 0 views
    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 0 views
    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 1 views
    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?