आदित्य ठाकरे को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में बेंगलुरु का युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु | महाराष्ट्र के पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान जयसिंह राजपूत के रूप में हुई है। आरोपी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को फोन किया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का प्रशंसक था। उसने 8 दिसंबर को आदित्य को फोन किया था। जब उसके कॉल का जवाब नहीं मिला तो उसने धमकी भरे मैसेज भेजे।

आरोपी को मुंबई साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने उस पर मानहानि, जान से मारने की धमकी और गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया है और उन्होंने आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते…

पीआरपीसी द्वारा अपनी सीएसआर पहल के तहत सिविल अस्पताल, पानीपत को एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस सौंपी गई

करनाल, (विसु)। “संरक्षण” के मूल मूल्य को प्रदर्शित करते हुए इंडियन ऑइल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत, सिविल हस्पताल, पानीपत को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

ताबूत की कीलें

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 9 views
ताबूत की कीलें

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 9 views
जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 8 views
महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान