बने संतान आदर्श हमारी

बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।
सोच रहा हूँ जो बच्चा आये, उसका रूप, गुण सुना दूँ मैं।।

बाल घुंघराले, बदन गठीला, चाल, ढाल में तेज़ भरा हो।
मन शीतल हो ज्यों चंद्र-सा, ओज सूर्य सा रूप धरा हो।।
मन भाये नक्स, नैन हो, बातें दिल की बता दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

राह चले वो वीर शिवा की, राणा की, अभिमन्यु की।
शत्रुदल को कैसे जीते, सीख चुने वो रणवीरों की।।
बन जाये वो सच्चा नायक, ऐसे मंत्र पढ़ा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

सीख सिख ले माँ पन्ना की, झाँसी वाली रानी की।
दुर्गावती -सा शौर्य हो, आबरू पद्मावत मेवाड़ी-सी।।
भक्ति में हो अहिल्या मीरा, ऐसी घुटकी पिलवा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

पुत्र हो तो प्रह्लाद-सा, राह धर्म की चलता जाये।
ध्रुव तारा सा अटल बने वो, सबको सत्य पथ दिखलाये।।
पुत्री जनकर मैत्रियी, गार्गी, ज्ञान की ज्योत जलवा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

सोच रहा हूँ जो बच्चा आये, उसका रूप, गुण सुना दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    कलम से खींची गई नई सरहदें : स्याही की सादगी : प्रियंका सौरभ की चुपचाप क्रांतिकारी कहानी

    हर युग में कुछ आवाज़ें होती हैं जो चीखती नहीं, बस लिखती हैं — और फिर भी गूंजती हैं। ये आवाज़ें न नारे लगाती हैं, न मंचों पर दिखाई देती…

    वक्फ कानून का विरोध जारी, सड़कों पर मुसलमान, कोलकाता-मुंबई-श्रीनगर-जयपुर में प्रदर्शन!

    नई दिल्ली। नये वक्फ कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, श्रीनगर सहित कई राज्यों में इस कानून के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    ताबूत की कीलें

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    ताबूत की कीलें

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 8 views
    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान