
आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है। भारतीय संविधान की निर्मात्री सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन, डॉक्टर अंबेडकर थे। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन से संबंधित पत्राचार तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर श्री वाल्मीकि चौधरी ने जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ लोकसभा के सदस्य तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे। उन्होंने 22 भागों में प्रकाशित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था परंतु बाबा साहब के संविधान निर्माण में कुछ भ्रामक बातें लिखी है। उसके प्रत्युत्तर में स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा, सोशलिस्ट विचारक तथा चार बार लोकसभा के सदस्य रहे मधु लिमये ने संसद में अपनी जो अमिट छाप छोड़ी वह सर्वविदित है। अपने देहावसान से पूर्व उन्होंने दो लेख एक डॉक्टर अंबेडकर के संदर्भ में तथा दूसरा महात्मा गांधी पर लिखा था। जो उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हो पाया।