काँटों पर नित चलो

अगर चाहो तुम सूरज बनना,
बनकर के दीप जलो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

जीवन के इस सफ़र में,
न जाने कितने मोड़ मिलेंगे।
पग-पग मुश्किल रस्ता रोकेगी,
कष्टों के झकझोर मिलेंगे॥
यदि मंज़िल को है चूमना,
ना बाधा देख डरो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

फूलों का ‘सौरभ’ पाने हेतु,
काँटों को प्रथम चुनना होगा।
न जाने कितनी बार गिरोगे,
हर बार तुम्हें संभलना होगा॥
पड़े यदि सागर लांघना,
बन के पवन कुमार उड़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

बढ़ते कदमों को फांसने,
नियति अपना खेल रचेगी।
जीवन के इस महाभारत में,
बाधाएँ चक्रव्यूह रचेगी॥
होना चाहो अमर यदि तो
अभिमन्यु-सा वीर बनो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

मन-वचन-कर्म से तुमको,
ये युद्ध लडऩा होगा।
लहराते विजय पताका,
लक्ष्य की ओर बढऩा होगा॥
दुनिया जय-जय कार करेगी,
उन्नति के शिखर चढ़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

प्रियंका ‘सौरभ’
दीमक लगे गुलाब (काव्य संग्रह)

  • Related Posts

    वीर जवानों को नमन

    चली हवा संग तिरंगा, गूँजे रण का शोर, सरहद पर बैठे सपूत, आँखों में है जोर। धरती माँ का व्रत लिया, रखेंगे सम्मान, नमन तुम्हें हे वीर सपूतों, भारत की…

    “मुस्कान का दान”

    कभी किसी शाम की थकी हुई साँसों में, तुम्हारा एक हल्का सा “कैसे हो?” उतरता है — जैसे रेगिस्तान में कोई बूँद गिर जाए, जैसे सूनी आँखों में उम्मीद फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
     नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी 

    यूपी की लड़की से बिहार में गैंगरेप, पिता का इलाज कराने आई थी गोपालगंज 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 7 views
    यूपी की लड़की से बिहार में गैंगरेप, पिता का इलाज कराने आई थी गोपालगंज 

    मोदी-शाह आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने के कारण इस्तीफा दें : संदीप पांडेय 

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 7 views
    मोदी-शाह आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने के कारण इस्तीफा दें : संदीप पांडेय 

    संत शिरोमणि तुलसीदास सम्मान से अलंकृत हुए गुरुग्राम के ओज कवि राजपाल यादव

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
    संत शिरोमणि तुलसीदास सम्मान से अलंकृत हुए गुरुग्राम के ओज कवि राजपाल यादव

    सेहत सही लाभ कई में पोषण जागरूकता

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 8 views
    सेहत सही लाभ कई में पोषण जागरूकता

    पहलगाम हमले के आतंकी कब होंगे ढेर ?

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 10 views
    पहलगाम हमले के आतंकी कब होंगे ढेर ?